ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरHappy Republic Day 2023: रंग जाओ देशभक्ति के रंग में, रिपब्लिक डे पर शेयर करें ये मैसेज

Happy Republic Day 2023: रंग जाओ देशभक्ति के रंग में, रिपब्लिक डे पर शेयर करें ये मैसेज

Republic Day 2023 Wishes SMS Photos Messages: 26 जनवरी का दिन देश का हर नागरिक राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को मनाता है। गणतंत्र दिवस पर देश की राजधानी दिल्ली में दुल्हन की तरह सजती है। गणतंत्र दिवस

Happy Republic Day 2023: रंग जाओ देशभक्ति के रंग में, रिपब्लिक डे पर शेयर करें ये मैसेज
Anuradha Pandeyलाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 26 Jan 2023 08:50 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Republic Day 2023 Wishes SMS Photos Messages: 26 जनवरी का दिन देश का हर नागरिक राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को मनाता है। इस दिन राजपथ पर परेड निकलती है और देश की राजधानी दिल्ली दुल्हन की तरह सजती है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर न सिर्फ राजपथ, बल्कि विभिन्न स्कूल, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में ध्वाजारोहण एवं राष्ट्रगान होता है। इस दिन स्कूलों -कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता भी होती है। आप इस रिपब्लिक डे के दिन रंग जाएं, देशभक्ति के रंग में। इस राष्ट्रीय पर्व पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को नीचे दिए गए मैसेज से शुभकामनाएं भेज सकते हैं-

दे सलामी इस तिरंगे को 
जो तेरी शान हैं
इसका मान सम्मान और सिर रखना ऊंचा
जब तक जिस्म में जान है।
Happy Republic Day 2023

भारतीय कहलाने में करते हैं हम गर्व
देश भक्तों के बलिदान से स्वतंत्र हुए हैं हम
Happy Republic Day 2023

मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए
Happy Republic Day 2023

देशभक्तों से ही देश की शान है
देशभक्तों से ही देश का मान है
हम उस देश के फूल हैं यारों
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है
Happy Republic Day 2023

वतन हमारा ऐसा कोई ना छोड़ पाए ,
रिश्ता हमारा ऐसा कोई न तोड़ पाए ,
दिल एक है जान एक है हमारी ,
हिन्दुस्तान हमारा है यह शान हैं हमारी।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2023

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें