ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरHappy Dussehra Wishes : आज दशहरा पर दोस्तों को ये स्पेशल मैसेज, फोटो और SMS भेजकर करें विश

Happy Dussehra Wishes : आज दशहरा पर दोस्तों को ये स्पेशल मैसेज, फोटो और SMS भेजकर करें विश

Happy Dussehra Wishes , Images, Quotes, Status : दशहरा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। इसे विजयदशमी भी कहा जाता है। इसी दिन भगवान राम ने दशानन रावण का वध किया था।

Happy Dussehra Wishes : आज दशहरा पर दोस्तों को ये स्पेशल मैसेज, फोटो और SMS भेजकर करें विश
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 05 Oct 2022 09:16 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Happy Dussehra Wishes : दशहरा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। इसे विजयदशमी भी कहा जाता है। इसी दिन भगवान राम ने दशानन रावण का वध किया था। आज के दिन कई जगह पर शस्त्र पूजन भी किया जाता है। आज के दिन देशभर में रावण दहन होगा। बुराई पर अच्छाई के जीत के तौर पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले फूंके जाएंगे। देश भर में लोग इस पर्व को धूम धाम से मनाते हैं। इस दिन सभी को अपनी किसी बुराई का त्याग कर भगवान जीवन में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के सत्य, मर्यादा, परोपकार जैसे गुणों को अपनाना चाहिए। आज के दिन लोग दशहरे के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों का शुभकामना संदेश भेजते हैं। इस खास मौके की आप भी अपनों को नीचे दिए गए मैसेज, कोट्स, इमेज, वॉलपेपर या ग्रीटिंग्स भेजकर दशहरे की बधाई दे सकते हैं।

अपने भीतर के रावण को जो खुद आग लगाएंगे,
सही मायने में वे ही आज दशहरा मनाएंगे।
हैप्पी दशहरा

दहन रावण के पुतले का ही नहीं
भीतर की बुराइयों का भी करना होगा
हृदय में करके राम नाम का स्मरण
धर्म के मार्ग पर चलना होगा
हैप्पी दशहरा

शांति अमन के इस देश में
बुराई को मिटाना होगा
दशहरा पर धर्म-जाति के भेद को मिटाकर
फिर भाईचारा बनाना होगा
हैप्पी दशहरा

दशहरा एक उम्मीद जगाता है
बुराई के अंत की याद दिलाता है
जो चलता है सच्चाई और अच्छाई की राह पर
वो विजय का प्रतीक बन जाता है,
हैप्पी दशहरा 

रावण जलाओ,
बुराई को आग लगाओ,
अच्छाई को अपनाओ.
हैप्पी दशहरा 2022

दशहरे का ये पावन त्योहार
घर में लाए आपके खुशियां अपार
श्री राम जी करें आप पर खुशियों की बौछार
दशहरा की शुभकामनाएं

इस देश में सत्य स्थापित कर, हर बुराई को मिटाना होगा,
आतंकी रावण का दहन करने, आज फिर भगवान श्री राम को आना होगा।
दशहरे की बहुत- बहुत शुभकामनाएं

अधर्म पर धर्म की जीत
अन्याय पर न्याय की विजय
बुरे पर अच्छे की जय जयकार
यही है दशहरा का त्योहार
हैप्पी दशहरा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें