गुवाहाटी हाई कोर्ट को चाहिए 97 स्टेनोग्राफर, करें आवेदन
गुवाहाटी हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर पद पर कुल 97 रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों को ग्रेड-2 और ग्रेड-3 के लिए नियुक्त किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन...
गुवाहाटी हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर पद पर कुल 97 रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों को ग्रेड-2 और ग्रेड-3 के लिए नियुक्त किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2018 है। पद, योग्यता और आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारियां नीचे दी गई हैं :
स्टेनोग्राफर (ग्रेड-2), कुल पद : 13
योग्यता
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी विषय में स्नातक डिग्री हो।
- साथ ही स्टेनोग्राफी/ शॉर्टहैंड में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
- असमी भाषा का ज्ञान होना जरूरी है।
वेतनमान : 22,000 से 87,000 रुपये। ग्रेड पे 9700 रुपये।
स्टेनोग्राफर (ग्रेड-3), कुल पद : 84
योग्यता
- मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं की परीक्षा पास की हो।
- साथ ही स्टेनोग्राफी/ शॉर्टहैंड में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
- असमी भाषा का ज्ञान होना जरूरी है।
वेतनमान : 14,000 से 49,000 रुपये। ग्रेड पे 7400 रुपये।
आयु सीमा (दोनों पद)
- न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष।
- अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी आवेदकों को पांच वर्ष, ओबीसी आवेदकों को तीन वर्ष और दिव्यांगों को दस वर्ष की छूट प्राप्त होगी।
चयन प्रक्रिया
- योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्टेनोग्राफी टेस्ट और वायवा के आधार पर किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा में अंग्रेजी भाषा (50 अंक) और असमी भाषा (20 अंक) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के लिए डेढ़ घंटे का समय मिलेगा।
- इसके बाद स्टेनोग्राफी टेस्ट लिया जाएगा। यह 100 अंकों का होगा।
- फिर अंत में 10 अंकों का वायवा होगा।
आवेदन शुल्क : 340 रुपये। एससी और एसटी आवेदकों के लिए 170 रुपये।
आवेदन प्रक्रिया
- वेबसाइट www.ghconline.gov.in पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर बाईं तरफ आपको रिक्रूटमेंट्स लिंक नजर आएगा। इस पर क्लिक करें।
- अब इस तरह नया वेबपेज खुलेगा। यहां आपको Advertisement ... Stenographer Grade-II and Grade -III for the district courts of Assam शीर्षक नजर आएगा।
- इस शीर्षक के सामने मौजूद pdf लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करने पर पद पद संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें दी गई जानकारियां ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें।
- इसके बाद Apply Online लिंक पर क्लिक करें और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 31 मार्च 2018 (शाम 4:30 बजे तक)