ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरगुजरात हाई कोर्ट इंग्लिश स्टेनोग्राफर के 92 पदों पर करेगा नियुक्तियां

गुजरात हाई कोर्ट इंग्लिश स्टेनोग्राफर के 92 पदों पर करेगा नियुक्तियां

गुजरात हाई कोर्ट ने इंग्लिश स्टेनोग्राफर पद पर कुल 92 रिक्तियां निकाली हैं। ये नियुक्तियां गुजरात के अलग-अलग शहरों में स्थित निचली अदालतों में की जाएंगी। आरक्षण का लाभ केवल गुजरात के मूल निवासियों को...

गुजरात हाई कोर्ट  इंग्लिश स्टेनोग्राफर के 92 पदों पर करेगा नियुक्तियां
हिन्दुस्तान जॉब्स टीम,नई दिल्लीSat, 18 Aug 2018 06:02 PM
ऐप पर पढ़ें

गुजरात हाई कोर्ट ने इंग्लिश स्टेनोग्राफर पद पर कुल 92 रिक्तियां निकाली हैं। ये नियुक्तियां गुजरात के अलग-अलग शहरों में स्थित निचली अदालतों में की जाएंगी। आरक्षण का लाभ केवल गुजरात के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में माने जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

इंग्लिश स्टेनोग्राफर ग्रेड–III (क्लास-III), कुल पद : 92
योग्यता
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी विषय में स्नातक डिग्री हो। 
- इंग्लिश शॉर्टहैंड में 100 शब्द प्रति मिनट की गति हो।
- साथ ही कंप्यूटर की बेसिक जानकारी हो। 
- इसके अलावा इंग्लिश, गुजराती और हिंदी की पर्याप्त जानकारी हो। 

आयु सीमा (31 अगस्त 2018 को)
- न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष। 
- अधिकतम आयु में एससी, एसटी, एसईबीसी और महिलाओं को पांच वर्ष की छूट होगी। जबकि दिव्यांगों को दस वर्ष की छूट होगी। 

वेतनमान : 39,900 रुपये से 1,26,600 रुपये। 

चयन प्रक्रिया
- योग्य उम्मीदवारों का चयन स्टेनोग्राफी/ स्किल टेस्ट और वायवा के आधार पर किया जाएगा। 
- स्टेनोग्राफी/ स्किल टेस्ट के लिए 60 अंक और वायवा के लिए 40 अंक निर्धारित किए गए हैं। 

आवेदन शुल्क
- 600 रुपये। एससी, एसटी, एसईबीसी और दिव्यांगों के लिए 300 रुपये। 
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट या चालान माध्यम से किया जा सकता है। 

आवेदन प्रक्रिया
- वेबसाइट https://hc-ojas.guj.nic.in पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर करंट जॉब्स बॉक्स में जाएं। 
- इस बॉक्स के अंतर्गत आपको English Stenographer Grade - III (2018-19) .. लिंक नजर आएगा। इस लिंक पर क्लिक करें। 
- इसके बाद नया वेबपेज खुलेगा। यहां मोर डिटेल्स दिया गया है। इस लिंक पर क्लिक करें। 
- ऐसा करने पर पद संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें दी गई जानकारियां ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें। 
- इसके बाद अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करें। इस तरह आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।  इसमें मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी से दर्ज करें। 

- इसके बाद शुल्क का भुगतान करें और ई-रिसीट या चालान का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। 
- इसके बाद डिक्लेरेशन पर यस करें। फिर सेव बटन पर क्लिक कर दें। 
- फिर फॉर्म के दो प्रिंटआउट निकाल लें और अपने पास सुरक्षित रख लें। 

खास तारीखें
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 31 अगस्त 2018
स्टेनोग्राफी/ स्किल टेस्ट की तारीख : 25 नवंबर 2018
वायवा का आयोजन होगा : जनवरी/ फरवरी 2019 

वेबसाइट : www.gujarathighcourt.nic.in, https://hc-ojas.guj.nic.in

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें