ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरGSEB HSC Result 2021 : गुजरात बोर्ड 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स का रिजल्ट जारी

GSEB HSC Result 2021 : गुजरात बोर्ड 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स का रिजल्ट जारी

GSEB HSC Result 2021 : गुजरात राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने  कक्षा 12वीं की जनरल स्ट्रीम (कॉमर्स व आर्ट्स) का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की...

GSEB HSC Result 2021 : गुजरात बोर्ड 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स का रिजल्ट जारी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 31 Jul 2021 07:53 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

GSEB HSC Result 2021 : गुजरात राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने  कक्षा 12वीं की जनरल स्ट्रीम (कॉमर्स व आर्ट्स) का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर चेक कर सकते हैं। इस वर्ष कोरोना के चलते 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। ऐसे में रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी किया गया है। जीएसईबी 12वीं रिजल्ट 50:25:25 अनुपात से जारी किया गया है। यानी कक्षा 10वीं के मार्क्स को 50 फीसदी, 11वीं के मार्क्स को 25 फीसदी और 12वीं कक्षा में प्रदर्शन को 25 फीसदी वेटेज दिया गया है। 

12वीं की परीक्षाएं 1 जुलाई से 16 जुलाई के बीच होनी थीं लेकिन महामारी के चलते सरकार ने इसे रद्द करने का फैसला लिया। इस वर्ष 12वीं साइंस स्ट्रीम में 1.40 लाख और जनरल स्ट्रीम (आर्ट्स व कॉमर्स) में 5.43 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। अगर कोई छात्र रिजल्ट से अंसतुष्ट होगा तो उसे कोविड संकट खत्म होने पर परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। 

17 जुलाई को आ चुका है 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 
गुजरात राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने 17 जुलाई को ही कक्षा 12वीं के विज्ञान का परिणाम घोषित कर दिया था। कोरोना महामारी के कारण पैदा हुई परिस्थिति में बोर्ड ने सभी एक लाख सात हज़ार 264 रेगुलर विद्यार्थियों को मास प्रमोशन के निर्णय के तहत उत्तीर्ण घोषित किया। बोर्ड के इतिहास में सम्भवत: पहली बार 100 प्रतिशत रिज़ल्ट आया। फॉर्मूले के अनुरूप किए गए आंकलन के तहत 3245 विद्यार्थियों को ए-1 ग्रेड और 15284 को ए-2 ग्रेड मिला। 

Virtual Counsellor