ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरअच्छी खबर : सेना में भर्ती के लिए अनिवार्य COVID-19 टेस्ट का शुल्क अभ्यर्थियों को वापस मिलेगा

अच्छी खबर : सेना में भर्ती के लिए अनिवार्य COVID-19 टेस्ट का शुल्क अभ्यर्थियों को वापस मिलेगा

Army Recruitment Rally in Haryana: सेना में भर्ती के लिए कोविड-19 की अनिवार्य जांच कराने को लेकर जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में कुछ दिन पहले जिन युवकों ने 500 रुपए का शुल्क जमा किया था,...

अच्छी खबर : सेना में भर्ती के लिए अनिवार्य COVID-19 टेस्ट का शुल्क अभ्यर्थियों को वापस मिलेगा
एजेंसी,जींद (हरियाणा)Sun, 07 Mar 2021 02:44 PM
ऐप पर पढ़ें

Army Recruitment Rally in Haryana: सेना में भर्ती के लिए कोविड-19 की अनिवार्य जांच कराने को लेकर जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में कुछ दिन पहले जिन युवकों ने 500 रुपए का शुल्क जमा किया था, उन्हें 10 मार्च को यह राशि लौटाई जाएगी।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुल्क वापसी के लिए कुल 200 युवाओं की एक सूची तैयार की है।

अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन डा. रमेश पांचाल ने शनिवार के बताया कि जिन युवकों ने विभाग के पास कोरोना जांच के लिए 500 रुपए जमा कराए थे, उनकी सूची तैयार हो चुकी है। 10 मार्च को उन्हें यह राशि लौटाई जाएगी। शेष युवक भी इसके लिए आठ मार्च तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें