ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरGATE answer key 2021 : IIT बॉम्बे ने जारी की गेट आंसर-की, gate.iitb.ac.in पर करें चेक

GATE answer key 2021 : IIT बॉम्बे ने जारी की गेट आंसर-की, gate.iitb.ac.in पर करें चेक

GATE answer key 2021 : आईआईटी बॉम्बे ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट (GATE 2021) की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी आंसर-की gate.iitb.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। अगर किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई...

GATE answer key 2021 : IIT बॉम्बे ने जारी की गेट आंसर-की, gate.iitb.ac.in पर करें चेक
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 27 Feb 2021 10:10 AM
ऐप पर पढ़ें

GATE answer key 2021 : आईआईटी बॉम्बे ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट (GATE 2021) की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी आंसर-की gate.iitb.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। अगर किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई ऐतराज है तो आपत्ति भी ऑनलाइन मोड से दर्ज करवाई जा सकती है। प्रत्येक आपत्ति के लिए 500 रुपये फीस देनी होगी। परीक्षा का रिजल्ट 22 मार्च को जारी होगा। 

आपको बता दें कि गेट परीक्षा का आयोजन 5, 6, 7,12,13 और 14 फरवरी को देशभर में किया गया था। परीक्षा दो पालियों (सुबह और दोपहर बाद) में हुई थी।

गेट परीक्षा 27 विषयों के लिए आयोजित की जाती है। इस बार आईआईटी बॉम्बे ने इस परीक्षा का आयोजन किया है। 

इस साल गेट में दो नये विषय पर्यावरण विज्ञान, इंजीनियरिंग व मानविकी और सामाजिक विज्ञान जोड़े गए हैं। 

इस ऑल इंडिया लेवल की परीक्षा के जरिए देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों (आईआईटी, एनआईटी, आईआईएससी एवं अन्य) में एमटेक, एमई और पीएचडी जैसे मास्टर व डॉक्टोरल कोर्सेज में दाखिला मिलता है। इसके अलावा देश की बहुत सी पीएसयू (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) कंपनियां भी इसी परीक्षा के जरिए भर्तियां करती हैं। यही नहीं बहुत सी स्कॉलरशिप के लिए भी इसी परीक्षा के प्राप्तांक मान्य होते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें