ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरGATE 2023: परीक्षा से पहले जानें- कब आपका एडमिट कार्ड माना जाएगा वेलिड? पढ़ें दिशानिर्देश

GATE 2023: परीक्षा से पहले जानें- कब आपका एडमिट कार्ड माना जाएगा वेलिड? पढ़ें दिशानिर्देश

GATE 2023: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर अगले शनिवार (4 फरवरी, 2023) से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023 शुरू करेगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड gate.iitk.ac.in पर ज

GATE 2023: परीक्षा से पहले जानें- कब आपका एडमिट कार्ड माना जाएगा वेलिड? पढ़ें दिशानिर्देश
Priyanka Sharmaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 29 Jan 2023 07:59 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

GATE 2023: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर अगले शनिवार (4 फरवरी, 2023) से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023 शुरू करेगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड gate.iitk.ac.in पर जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड के साथ, IIT कानपुर ने कई महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए गए हैं, जिनका सभी उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा के दौरान पालन करना होगा। आइए जानते हैं महत्वपूर्ण निर्देश।

 GATE 2023 admit card- Direct Link

- GATE परीक्षा के दिन,सभी उम्मीदवारों को वेलिट फोटो पहचान पत्र के साथ एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लाना होगा। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आईडी पर जो फोटो है वो पहचानने योग्य है या नहीं।

- GATE एडमिट कार्ड तभी मान्य माना जाएगा जब फोटोग्राफ और हस्ताक्षर दोनों स्पष्ट हों। यह सुनिश्चित करने के लिए, उम्मीदवारों को लेजर प्रिंटर का उपयोग करके A4 आकार के पेपर पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेना होगा।

- उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले परीक्षा  केंद्र पर जाकर रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से 20 मिनट पहले लॉगिन कर सकते हैं और निर्देश पढ़ना शुरू कर सकते हैं।

- परीक्षा के दौरान, न्यूमेरिकल कैलकुलेशन के लिए कंप्यूटर स्क्रीन पर एक वर्चुअल साइंटिफिक कैलकुलेटर प्रदर्शित किया जाएगा। पर्सनल कैलकुलेटर या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की अनुमति नहीं है। उम्मीदवार परीक्षा हॉल में कोई चार्ट/टेबल/पेपर/किताबें/चादर/भारी ज्वैलरी नहीं ला सकते हैं।

- रफ कार्य के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को एक स्क्रिबल पैड प्रदान किया जाएगा। इसे इस्तेमाल करने से पहले उम्मीदवारों को इस पर अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर लिखना होगा। उम्मीदवार किसी भी समय केवल एक स्क्रिबल पैड रख सकते हैं। यदि स्क्रिबल पैड भर जाता है, तो वे पहले वाले को निरीक्षक को वापस करने के बाद, दूसरा मांग सकते हैं। परीक्षा के अंत में, बचे स्क्रिबल पैड भी निरीक्षक को लौटाना होगा।

- सभी उम्मीदवारों को अपना खुद का पेन और पेंसिल लाना होगा। इसी के साथ ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल और जेब के आकार के हैंड सैनिटाइजर की अनुमति भी है। अभ्यर्थियों को इनके अलावा कोई अन्य सामान लाने की अनुमति नहीं है। यदि किसी उम्मीदवार के पास कोई प्रतिबंधित वस्तु पाई जाती है, तो उसका पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा या अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

- परीक्षा समाप्त होने से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

- GATE एडमिट कार्ड का उपयोग पास के रूप में किया जा सकता है यदि कुछ क्षेत्रों में आवाजाही पर प्रतिबंध है।

 

 

Virtual Counsellor