GAT-B, BET 2022: ओपन हुई एप्लीकेशन करेक्शन विंडो, dbt.nta.ac.in पर करें बदलाव
GAT-B, BET 2022 Application Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने GAT-B, BET 2022 परीक्षाओं के लिए आज, 7 अप्रैल, 2022 को करेक्शन विंडो खोली है। जो उम्मीदवार ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट - बाय

इस खबर को सुनें
GAT-B, BET 2022 Application Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने GAT-B, BET 2022 परीक्षाओं के लिए आज, 7 अप्रैल, 2022 को करेक्शन विंडो खोली है। जो उम्मीदवार ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट - बायोटेक्नोलॉजी, GAT-B और बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट, BET 2022 के लिए उपस्थित होंगे। आधिकारिक एनटीए वेबसाइट - dbt.nta.nic.in पर अपने आवेदनों को एडिट और रिवाइज्ड कर सकते हैं।
उम्मीदवार GAT-B, BET 2022 परीक्षा 2022 के आवेदन फॉर्म में 8 अप्रैल, 2022 को रात 11:50 बजे तक करेक्शन कर सकते हैं। एडिट करने और रिवाइज्ड करने के चरण नीचे दिए गए हैं।
डायरेक्ट बदलाव करने के लिए यहां करें क्लिक
GAT-B, BET 2022 Exams – करेक्शन विंडो
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dbt.nta.ac.in.पर जाएं।
स्टेप 2- ‘GAT-B/BET-2022 correction window’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।
स्टेप 4- साइन इन करें' और अपना आवेदन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
स्टेप 5- अपना GAT-B, BET 2022 आवेदन एडिट या रिवाइज्ड करें।
एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों को GAT-B, BET 2022 आवेदन में किए गए परिवर्तनों के लिए एक एक्स्ट्रा फीस जमा करना होगा।