FT Rankings 2024 : ये रहे दुनिया के टॉप-10 ऑनलाइन एमबीए स्कूल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मैनेजमेंट के फील्ड में करियर बनाने की ख्वाहिश रखने वाले हजारों छात्रों को एमबीए की डिग्री एक चुनौती पूर्ण और डिमांडिंग रास्ता देती है। यही कारण है कि हर साल एमबीए करने वाले छात्रों की संख्या में बढ़ोत

FT Rankings 2024 : ये रहे दुनिया के टॉप-10 ऑनलाइन एमबीए स्कूल

FT Rankings 2024 : बहुत से प्रोफेशनल लोग नौकरी के बाजार में अपनी खुद की मार्केटिंग बेहतर करने के लिए एमबीए की डिग्री चुनते हैं। लेकिन अब ऐसे प्रोफेशनल्स के लिए यह कोर्स और भी आसान हो गया है। अब एमबीए की डिग्री ऑनलाइन पढ़ाई से ही प्राप्त की जा सकती है। लेकिन समय और धन की लागत के हिसाब से अभ्यर्थी चयन कर सकते हैं कि उन्हें किस कोर्स में अपना कीमती समय निवेश करना चाहिए। छात्रों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए बिजनेस स्कूलों के चयन और आसान बनाने के लिए यहां ऑनलाइन डिग्री देने वाले दुनिया के टॉप-10 स्कूलों के बारे में बता रहे हैं।

फाइनेंशियल टाइम्स (FT) के सर्वे में दुनियाभर के 25 स्कूलों ने अपनी सूचनाएं साक्षा की हैं जिनके आधार पर टॉप-10 रैंकिंग तैयार की गई है। देखिए इन स्कूलों की लिस्ट किस आधार पर तैयार की गई है।

सेलेक्शन क्राइटेरिया :
एफटी रैंकिंग में उन्हीं सकूलों का चयन किया गया है जिन्हें एसोसिएशन टू एडवांस कॉलेजिएट स्कूल्स ऑफ बिजनेस (AACSB) या इक्यिस से मान्यता मिली हुई है। साथ ही इस रैंकिंग में उन्हीं संस्थानों को शामिल किया गिया जिनमें कम से पिछले 4 सालों से लगातार कोर्स चलाया जा रहा हो। साथ ही एमबीए कोर्स का 70 फीसदी कोर्स ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा हो।

फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, यह रैंकिंग 20 मानकों के आधार पर तय की जाती है। इनमें 9 मानक यहां से पढ़कर निकलने वाले छात्रों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करते हैं। साथ ही स्कूल डेटा, रिसर्च रैंक आदि की बातों पर ध्यान रखा जाता है।

रैंकिंग क्राइटेरिया और चयन प्रक्रिया पर आधार पर दुनिया के टॉप-10 एमबीए स्कूलों की सूची इस प्रकार है-


रैंक---बिजिनेस स्कूल का नाम और स्थान
1- आईई बिजिनेस स्कूल, स्पेन
2- इम्पीरियल कॉलेज बिजिनेस, यूके
3- वारविक बिजिनेस स्कूल, यूके
4- यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया, मार्शल यूएस
5- कारनेजी मेलन: टेपर यूएस
6- डरहम यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल, यूके
7- UNSW बिजनेस स्कूल ऑस्ट्रेलिया में AGSM
8- पोलिटेक्निको डि मिलानो स्कूल ऑफ मैनेजमेंट इटली
9- बर्मिंघम बिजनेस स्कूल, यूके
10- यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रैडफोर्ड स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, यूके 

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।