ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरFree Coaching UPSC IAS UPSSSC UPPSC NEET JEE : यूपी अभ्युदय कोचिंग का एडमिशन शेड्यूल जारी, देखें अहम तारीखें

Free Coaching UPSC IAS UPSSSC UPPSC NEET JEE : यूपी अभ्युदय कोचिंग का एडमिशन शेड्यूल जारी, देखें अहम तारीखें

Free Coaching UPSC IAS UPSSSC UPPSC NEET JEE : वर्ष 2022 की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इच्छुक छात्र 20 अक्तूबर तक...

Free Coaching UPSC IAS UPSSSC UPPSC NEET JEE : यूपी अभ्युदय कोचिंग का एडमिशन शेड्यूल जारी, देखें अहम तारीखें
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजThu, 14 Oct 2021 08:32 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Free Coaching UPSC IAS UPSSSC UPPSC NEET JEE : वर्ष 2022 की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इच्छुक छात्र 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षाएं 21 अक्तूबर से शुरू होंगी। 15 नवंबर से नियमित सत्र शुरू होगा। उप निदेशक समाज कल्याण डॉ. मंजूश्री श्रीवास्तव ने बताया कि जेईई की प्रवेश परीक्षा 21 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 3:30 बजे तक, नीट की प्रवेश परीक्षा 22 अक्तूबर को दोपहर दो बजे 3:30 बजे तक, एनडीए व सीडीएस की प्रवेश परीक्षा 25 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से 3:30 बजे तक और सिविल सेवा प्रारंभिक की प्रवेश परीक्षा 26 अक्तूबर दोपहर दो बजे से 3:30 बजे तक होगी। 

प्रवेश परीक्षण के परिणाम 29 अक्तूबर को जारी किए जाएंगे। अगले सत्र के लिए कोचिंग संचालन 15 नवंबर से शुरू किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.abhyuday.up.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें