DU Cut Off 2019: दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली कट ऑफ जारी, देखें लिस्ट

DU Cut Off 2019: दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली कट ऑफ जारी, देखें लिस्ट

संक्षेप:

दिल्ली विश्वविद्यालय स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 27 जून शाम को अपनी पहली कट ऑफ सूची जारी कर दी है। इसके बाद आवेदकों को प्रमाणपत्रों के सत्यापन, फीस जमा कराने और दाखिला लेने के लिए दो...

Jun 27, 2019 10:33 pm IST वरिष्ठ संवाददाता नई दिल्ली।
share

दिल्ली विश्वविद्यालय स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 27 जून शाम को अपनी पहली कट ऑफ सूची जारी कर दी है। इसके बाद आवेदकों को प्रमाणपत्रों के सत्यापन, फीस जमा कराने और दाखिला लेने के लिए दो दिनों का समय दिया जाएगा। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

 
पहली कटऑफ से दाखिले के बाद बची सीटों पर दाखिले के लिए दूसरी कटऑफ सूची 4 जुलाई को आएगी। इसके बाद 6 जुलाई तक दाखिले होंगे। इसके बाद तीसरी कटऑफ 9 जुलाई और चौथी कटऑफ सूची 15 जुलाई और पांचवीं कटऑफ सूची 20 जुलाई को जारी की जाएगी। पांचवीं कटऑफ के बाद कॉलेजों में सीटें बचेंगी तो कॉलेज अपनी सीटों के अनुसार आगे की कटऑफ सूची जारी कर सकते हैं। 

कट ऑफ लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें...

ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

  • 27 जून शाम को पहली कटऑफ सूची जारी होगी
  • 28 जून से 1 जुलाई तक प्रमाणपत्रों का सत्यापन और फीस जमा करने के बाद दाखिला लेना होगा
  • 04 जुलाई को दूसरी कटऑफ सूची जारी होगी
  • 04 जुलाई से 06 जुलाई तक प्रमाणपत्रों का सत्यापन और फीस जमा करने के बाद दाखिला लेना होगा
  • 09 जुलाई को तीसरी कटऑफ सूची जारी होगी
  • 09 जुलाई से 11 जुलाई तक प्रमाणपत्रों का सत्यापन और फीस जमा करने के बाद दाखिला लेना होगा
  • 15 जुलाई को चौथी कटऑफ सूची जारी होगी
  • 15 जुलाई से 17 जुलाई तक प्रमाणपत्रों का सत्यापन और फीस जमा करने के बाद दाखिला लेना होगा
  • 20 जुलाई को पांचवीं कटऑफ सूची जारी होगी
  • 20 जुलाई से 23 जुलाई तक प्रमाणपत्रों का सत्यापन और फीस जमा करने के बाद दाखिला लेना होगा

पीजी के लिए पहली दाखिला सूची 17 जुलाई को
विश्वविद्यालय के परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली दाखिला सूची 17 जुलाई को आएगी। हर दाखिला सूची के बाद प्रमाणपत्रों की जांच, फीस जमा कराने और दाखिले लेने के लिए दो दिनों का समय मिलेगा। दूसरी दाखिला सूची 22 जुलाई, तीसरी दाखिला सूची 27 जुलाई और चौथी दाखिला सूची दो अगस्त को जारी होगी।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।