ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरललित कला अकादमी स्कॉलरशिप

ललित कला अकादमी स्कॉलरशिप

यह छात्रवृत्ति दृश्य कला यानी विजुअल आर्ट्स की पृष्ठभूमि से संबंधित कलाकारों, कला-आलोचकों और कला-इतिहासकारों के लिए है। इस साल कुल 40 छात्रवृत्तियां बांटी...

ललित कला अकादमी स्कॉलरशिप
नई दिशाएं,नई दिल्लीWed, 31 Jan 2018 12:38 PM
ऐप पर पढ़ें


यह छात्रवृत्ति दृश्य कला यानी विजुअल आर्ट्स की पृष्ठभूमि से संबंधित कलाकारों, कला-आलोचकों और कला-इतिहासकारों के लिए है। इस साल कुल 40 छात्रवृत्तियां बांटी जाएंगी।
 

योग्यता 

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक के पास कला की पृष्ठभूमि या कला के क्षेत्र में शिक्षा-डिग्री/ डिप्लोमा अथवा पिछले पांच वर्षों के दौरान दृश्य कला के क्षेत्र में कार्य-अनुभव का प्रमाण होना चाहिए।
  • आयु 1 जनवरी को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा में कोई छूट नहीं मिलेगी।
  • नियमित रूप से पढ़ाई कर रहे आवेदक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के योग्य नहीं हैं।
  • पूर्णरूप से कार्यरत अथवा व्यवसाय करने वाले आवेदक भी इसके लिए अयोग्य माने जाएंगे।

प्रारूप

  • छात्रवृत्ति की अवधि एक साल होगी।
  • चयनित आवेदकों को अकादमी के क्षेत्रीय केंद्रों चेन्नई, गढ़ी (नई दिल्ली), कोलकाता, भुवनेश्वर, लखनऊ और कैंप कार्यालय (शिमला), जो भी उनके संबंधित राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश से संबद्ध होगा, केवल उसी में कार्य करना होगा।
  • चयनित आवेदकों को सभी कार्य-दिवसों पर सुबह 9.30 से शाम 6 बजे तक काम करना होगा।
  • प्रत्येक शोधार्थी को उसके यात्रा खर्च, दैनिक खर्च और कला सामग्री की खरीद के लिए हर महीने 10,000 रुपये की राशि दी जाएगी।
     

दस्तावेज

  • आवेदन-पत्र के साथ आवेदक को कुछ दस्तावेज भी जमा करने होंगे।
  • शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि की सत्यापित प्रतियां।
  • मैट्रिक या उसके समकक्ष प्रमाण-पत्र या अन्य स्वीकार्य आयु प्रमाण-पत्र की खुद से सत्यापित प्रति।
  • पासपोर्ट आकार की एक फोटो।
  • 10 से 15 वाक्यों में कार्य का विवरण।
  • प्रस्तावित शोध कार्य पर 400 शब्दों में अवधारणा टिप्पणी यानी कॉन्सेप्ट नोट। 
  • दो रेफरेंस लेटर, जिनमें से एक किसी वरिष्ठ कलाकार अथवा जाने-माने कला शिक्षक का होना अनिवार्य।
  • संबंधित अधिकारी द्वारा जारी अनुसूचित जाति/ जनजाति, पिछड़ा वर्ग अथवा दिव्यांग प्रमाण-पत्र।
  • आवेदन-पत्र संस्थान के सभी केंद्रों व उसकी वेबसाइट से हासिल किए जा सकते हैं। 
  • तमाम दस्तावेजों के साथ आवेदन-पत्र अकादमी के दिल्ली पते पर भेजें। 
     

वेबसाइट: www.lalitkala.gov.in/

 अंतिम तिथि 
11 फरवरी, 2018

                                                                   
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें