ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरआंध्र के स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा मिलेगी

आंध्र के स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा मिलेगी

आंध्रप्रदेश के सभी स्कूलों में अब अंग्रेजी के माध्यम से शिक्षा मिलेगी।  प्रदेश सरकार वर्तमान शीत सत्र के दौरान विधानसभा में आंध्रप्रदेश शिक्षा कानून, 1982 में बदलाव के लिए  विधेयक लाने जा...

आंध्र के स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा मिलेगी
एजेंसी,अमरावती (आंध्रप्रदेश)| Mon, 16 Dec 2019 08:59 AM
ऐप पर पढ़ें

आंध्रप्रदेश के सभी स्कूलों में अब अंग्रेजी के माध्यम से शिक्षा मिलेगी।  प्रदेश सरकार वर्तमान शीत सत्र के दौरान विधानसभा में आंध्रप्रदेश शिक्षा कानून, 1982 में बदलाव के लिए  विधेयक लाने जा रही है। ताकि, राज्य के सभी स्कूलों में शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी बनाने के प्रस्ताव को कानूनी संरक्षण प्रदान किया जा सके।

राज्य सरकार ने शैक्षणिक वर्ष 2020-21 से सभी स्कूलों में कक्षा एक से छह तक तेलुगु के बजाए अंग्रेजी को शिक्षा का माध्यम बनाने का निर्णय किया है। इसके बाद तेलुगु या उर्दू अनिवार्य विषय होंगे। उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि इस पहल का विभिन्न वर्ग कड़ा विरोध कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी इस निर्णय को लागू करने पर अड़े हुए हैं और इसे कानूनी संरक्षण प्रदान करना चाहते हैं। सूत्रों ने बताया कि शनिवार को उन्होंने शीर्ष अधिकारियों के साथ मुद्दे पर चर्चा की। विधानसभा में मसौदा विधेयक को पेश करने से पहले औपचारिक मंजूरी के लिए इस पर कैबिनेट नोट मंत्रियों के बीच वितरित किए जा रहे हैं। विधेयक को सोमवार या मंगलवार को विधानसभा में पेश किया जाएगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें