ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरइंजीनियर्स डे आज, गूगल ने DOODLE बनाकर किया भारत रत्न विश्वेश्वरैया को याद

इंजीनियर्स डे आज, गूगल ने DOODLE बनाकर किया भारत रत्न विश्वेश्वरैया को याद

भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती 15 सितंबर को पूरे देश में 'इंजीनियर्स डे यानी' 'अभियंता दिवस' के रूप में भी मनाई जाती है। शनिवार को गूगल ने भारतीय विकास के जनक मोक्षगुंडम...

इंजीनियर्स डे आज, गूगल ने DOODLE बनाकर किया भारत रत्न विश्वेश्वरैया को याद
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Sat, 15 Sep 2018 08:48 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती 15 सितंबर को पूरे देश में 'इंजीनियर्स डे यानी' 'अभियंता दिवस' के रूप में भी मनाई जाती है। शनिवार को गूगल ने भारतीय विकास के जनक मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 157वीं जयंती पर डूडल बनाकर उन्हें याद किया है।

विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 को मैसूर (कर्नाटक) के कोलार जिले के चिक्काबल्लापुर तालुका में हुआ था। विश्वेश्वरैया भारत के माने हुए सफल इंजीनियर, विद्वान  थे। 1955 में उन्हें 'भारत रत्न' सम्मान दिया गया। दक्षिण भारत के मैसूर, कर्नाटक को एक विकसित एवं समृद्धशाली क्षेत्र बनाने में एमवी का अभूतपूर्व योगदान है। 

उनके पिता का नाम श्रीनिवास शास्त्री तथा माता का नाम वेंकाचम्मा था। पिता संस्कृत के विद्वान थे। विश्वेश्वरैया ईमानदारी, त्याग, मेहनत इत्यादि जैसे गुणों से संपन्न थे। उनका कहना था, कार्य जो भी हो लेकिन वह इस ढंग से किया गया हो कि वो दूसरों के कार्य से श्रेष्ठ हो। यही नहीं वो मैसूर के 19वीं दीवान (1912-1918) भी रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें