ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरहिन्दुस्तान job: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 539 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 21 हजार

हिन्दुस्तान job: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 539 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 21 हजार

कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 539 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर, मैनेजर ग्रेड -II और सुपरिटेंडेंट के पदों पर होंगी। उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

हिन्दुस्तान job: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 539 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 21 हजार
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 09 Sep 2018 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 539 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर, मैनेजर ग्रेड -II और सुपरिटेंडेंट के पदों पर होंगी। उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आयु सीमा 21 से 27 वर्ष रखी गई है।

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग, ओबीसी वर्ग के लिए 500 और एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है। वेतन 21 हजार रुपए है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2018 है। 

अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.esic.nic.in पर लॉगइन कर सकते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें