DU UG Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय में स्पेशल स्पॉट राउंड दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, admission.uod.ac.in पर भरें फॉर्म
DU UG Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय यूजी कोर्सों में दाखिले के लिए स्पॉट राउंड काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 18 सितंबर 2023 से से शुरू हो गई। इच्छुक अभ्यर्थी डीयू की ऑफिशियल वेबसाइ

DU UG Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय यूजी कोर्सों में दाखिले के लिए स्पॉट राउंड काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 18 सितंबर 2023 से से शुरू हो गई। इच्छुक अभ्यर्थी डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। स्पेशल राउंड काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 20 सितंबर 2023 तक कराए जा सकते हैं।
विश्विद्यालय की ओर से स्पॉट राउंड के लिए खाली सीटें आज शाम 5 बजे प्रदर्शित की जाएंगी। दिल्ली विश्वविद्यालय स्पॉट राउंड काउंसिलिंग का रिजल्ट 21 सितंबर 2023 को घोषित किया जाएगा। कॉलेजों को ऑनलाइन आवेदनों को 23 सितंबर तक अप्रूव करना होगा। ऑनलाइन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2023 है।
डीयू यूजी में दाखिले को इच्छुक अभ्यर्थी स्पॉट राउंड एडमिशन का शेड्यूल यहां देख सकते हैं।
डीयू स्पेशल स्पॉट राउंड काउंसिलिंग के लिए ऐसे करें आवेदन :
दिल्ली विश्वविद्यालय के सीएसएएस पोर्टल admission.uod.ac.in. पर जाएं।
होम पेज पर दिख रही registration टैब पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन करां और आवेदन फॉर्म भरें।
अपनी प्राथमिकताएं दर्ज करें।
आवेदरन सब्मिट करें और आवेदन का प्रिंटआउट करके रख लें।


