DU PG Admission 2022: पहली लिस्ट का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, du.ac.in पर करें चेक
DU PG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने 3 दिसंबर, 2022 को पहली लिस्ट के लिए डीयू पीजी एडमिशन 2022 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र डीयू की आधिकारिक साइट du.ac.in.पर रिवाइज्ड शेड्य

इस खबर को सुनें
DU PG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने 3 दिसंबर, 2022 को पहली लिस्ट के लिए डीयू पीजी एडमिशन 2022 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र डीयू की आधिकारिक साइट du.ac.in.पर रिवाइज्ड शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 4 दिसंबर, 2022 तक एडमिशन राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं और विभाग / कॉलेज 5 दिसंबर, 2022 तक पहली मेरिट लिस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिशन को वेरिफाई और अप्रूव कर सकते हैं। पहली मेरिट लिस्ट का भुगतान 6 दिसंबर 2022 तक किया जा सकता है।
इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 दिसंबर 2022 तक थी। साथ ही डीयू ने उम्मीदवारों के लिए गाइडलाइंस जारी की थी। दिशानिर्देशों के अनुसार, एडमिशन लिस्ट की घोषणा पर, उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाना होगा और चेक करना होगा क्या उन्हें प्रोविजनल एडमिशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है या नहीं।
बता दें, दूसरी मेरिट लिस्ट 7 दिसंबर, 2022 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए 9 दिसंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। विभाग या कॉलेज 10 दिसंबर, 2022 तक एडमिशन को वेरिफाई और अप्रूव कर सकते हैं। फीस का भुगतान 10 दिसंबर तक किया जा सकता है।