DU NCWEB ने जारी की बीए, बीकॉम के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट, du.ac.in पर देखें
DU NCWEB first Cut-off List 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शनिवार को नॉन-कॉलेजिएट वीमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के लिए बीए और बीकॉम में एडमिशन की पहली कट-ऑफ लिस्ट 2020 जारी की। एनसीडब्ल्यूईटी के...
DU NCWEB first Cut-off List 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शनिवार को नॉन-कॉलेजिएट वीमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के लिए बीए और बीकॉम में एडमिशन की पहली कट-ऑफ लिस्ट 2020 जारी की। एनसीडब्ल्यूईटी के सभी कॉलेजों के लिए पहली कट-आफ की सूची डीयू की वेबसाइट du.ac.in पर देखी जा सकती है।
एनसीडब्ल्यूईटी की यह पहली कट-ऑफ सामान्य वर्ग की छात्रों सबसे ज्यादा मिरांडा कॉलेज और हंसराज कॉलेज में 87 तक व रामानुजन कॉलेज में 84 तक गई है।
एनसीडब्ल्यूईटी की पहली कट ऑफ के लिए आवेदन 26 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होंगे और 28 अक्टूबर को शाम 5 बजे समाप्त होंगे। डीयू एनसीडब्ल्यूईटी में एडमिशन लेने वाले छात्र नीचे दिए लिंक्स में डीयू नॉन-कॉलेजिएट कॉलेजों की पहली कट ऑफ लिस्ट देख सकते हैं।
बीकॉम केे लिए कट-ऑफ लिस्ट यहां देखें- DU NCWEB B.Com first cutoff list
बीए केे लिए कट-ऑफ लिस्ट यहां देखें- DU NCWEB BA first cutoff list