DU NCWEB Admission 2022:एनसीवेब की पहली कटऑफ जारी, दाखिला आज से

प्रमुख संवाददाता, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली विश्वविद्यालय ने नॉन कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में दाखिले के लिए पहली कटऑफ जारी कर दी गई है। बुधवार से ऑनलाइन दाखिला शुरू होगा। बीते साल की अपेक्षा इस साल बीए प्रोग्राम और बीकॉम की

du ncweb first ba bcom cut off list

दिल्ली विश्वविद्यालय ने नॉन कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में दाखिले के लिए पहली कटऑफ जारी कर दी गई है। बुधवार से ऑनलाइन दाखिला शुरू होगा। बीते साल की अपेक्षा इस साल बीए प्रोग्राम और बीकॉम की कटऑफ पिछले साल की तुलना में आठ फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

बीए प्रोग्राम व बीकॉम में जीजस एंड मेरी और मिरांडा हाउस कॉलेज ने सामान्य वर्ग में बीए प्रोग्राम इकोनोमिक्स और पॉलिटिकल साइंस कंबीनेशन एक समान 94 फीसद कटऑफ रखी है। जबकि बीकॉम में 95 फीसद कटऑफ रखी है। एनसीवेब की निदेशक प्रो.गीता भट्ट ने बताया कि इस बोर्ड के तहत दो कोर्स संचालित होते हैं। बीए प्रोग्राम के तहत कई कंबीनेशन हैं, जबकि दूसरा कोर्स बीकॉम का है। इस बोर्ड में दाखिला के लिए लगभग 27 हजार छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जबकि हमारे पास 15210 सीटें हैं। डीयू के 26 कॉलेजों में इनकी कक्षाएं संचालित होती हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनसीवेब की वेबसाइट https://ncwebadmission.uod.ac.in/ देख सकते हैं।

बीए प्रोग्राम कटऑफ

जीजस एंड मेरी

सामान्य-94

ओबीसी-91

एससी--85

एसटी--84

पीडब्ल्यूडी--84

ईडब्ल्यूएस--90

-------------------

मिरांडा हाउस

सामान्य-94

ओबीसी-90

एससी--87

एसटी--84

पीडब्ल्यूडी--84

ईडब्ल्यूएस--90

---------------------------------

बीकॉम कोर्स कटऑफ

जीजस एंड मेरी

सामान्य-95

ओबीसी-92

एससी--86

एसटी--85

ईडब्ल्यूएस--91

पीडब्ल्यूडी--85

-----

मिरांडा हाउस

सामान्य-95

ओबीसी-91

एससी--88

एसटी--85

ईडब्ल्यूएस--91

पीडब्ल्यूडी--85

------------------------------

28 तक कर सकते हैं आवेदन

पहली कटऑफ : 26 से 28 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

29 अक्टूबर शाम 5 बजे तक कॉलेजआवेदन को संतुति देंगे।

30 अक्टूबर शाम 5 बजे से पहले फीस का भुगतान अवश्य कर दें।

दूसरी कटऑफ : 1 नवंबर को होगी दूसरी कटऑफ की घोषणा।

- अभ्यर्थी 2 से 4 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन को कॉलेज 5 नवंबर शाम 5 बजे तक संतुति देंगे।

6 नवंबर शाम 5 बजे से पहले फीस का भुगतान अवश्य कर दें।

तीसरी कटऑफ : 9 नवंबर को जारी होगी तीसरी कटऑफ

10 से 11 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन को कॉलेज 12 नवंबर शाम 5 बजे तक संतुति देंगे।

अभ्यर्थी 13 नवंबर शाम 5 बजे से पहले फीस का भुगतान अवश्य कर दें।

-----------

तीन कटऑफ के बाद निकलेगी स्पेशल कटऑफ

तीन कटऑफ के बाद अगर सीटें बचती हैं तो विशेष कटऑफ जारी की जाएगी। यह 15 नवंबर को निकाली जाएगी और फीस भुगतान की अंतिम तिथि 19 नवंबर होगी।

इसके बाद चौथी कटऑफ 22 नवंबर और पांचवीं कटऑफ 29 नवंबर को निकाली जाएगी। उसके बाद आरक्षित वर्ग के लिए स्पेशल ड्राइव 10 दिसंबर को चलाई जाएगी।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़DU NCWEB Admission 2022:एनसीवेब की पहली कटऑफ जारी