DU Cut Off List 2022 : दिल्ली विश्वविद्यालय यूजी एडमिशन के लिए पहली कटऑफ लिस्ट आज होगी जारी, देखें admission.uod.ac.in पर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

DU Cut Off List 2022 : दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए पहली कटऑफ सूची 2022 मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 को जारी की जाएगी। सीयूईटी के जरिए डीयू यूजी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करान

du admission 2022

DU Cut Off List 2022 : दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए पहली कटऑफ सूची आज 18 अक्टूबर को जारी की जाएगी। सीयूईटी के जरिए डीयू यूजी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी अभ्यर्थी अपनी मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

अभ्यर्थी अलॉट की गई सीट को 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चूज कर सकेंगे। इसके बाद संबंधित कॉलेज 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म्स को वेरीफाई कर अप्रूव करेंगे। वहीं एडमिशन शुल्क जमा कराने की लास्ट डेट 24 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है।

इससे पहले दिल्ली विद्यालय की ओर से संभावित लिस्ट शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 को जारी की जा चुकी है। च्वॉइस में बदलाव करने के लिए 16 अक्टूबर तक का समय दिया गया था।

पहली कटऑफ सूची के बाद रिक्त रह गई सीटों के लिए 25 अक्टूबर को दूसरी कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। इसके लिए 30 अक्टूबर तक सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ऐसे चेक करें डीयू की पहली कटऑफ सूची:
कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद डीयू की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
होम पेज पर First CSAS Allocation List पर क्लिक करें।
अब लिस्ट आपके सामने होगी जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंटआउट करा सकते हैं।

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़दिल्ली विश्वविद्यालय यूजी एडमिशन के लिए पहली कटऑफ लिस्ट आज होगी जारी