DU CUET Merit Score : दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिल के लिए सीयूईटी नॉर्मलाइज्ड स्कोर व मेरिट जारी, 10 अक्टूबर तक होंगे आवेदन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

DU CUET Merit and Score : कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा (CUET-UG 2022) का रिजल्ट जारी होने साथ दिल्ली विश्वविद्यालय ने यूजी एडमिशन के लिए सीयूईटी के नॉर्मलाइज्ड स्कोर और कोर्सवार मेरिट लिस्ट जारी क

du cuet score admission 2022

DU CUET Merit  and Score : कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा (CUET-UG 2022) का रिजल्ट जारी होने साथ दिल्ली विश्वविद्यालय ने यूजी एडमिशन के लिए सीयूईटी के नॉर्मलाइज्ड स्कोर और कोर्सवार मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इसी के साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को प्रवेश प्रक्रिया का ऐलान कर दिया।

डीयू की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पहली मेरिट लिस्ट से आवेदन के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं 26 सितंबर 2022, दिन सोमवार से 10 अक्टूबर 2022 तक अपने पसंदीदा कोर्स औेर कॉलेज प्रिफरेंस  के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि फेज-I और फेज-II दोनों  के लिए आवेदन पोर्टल कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) 10 अक्टूबर 2022 तक खुला रहेगा।

डीयू ने  कहा है कि प्रोग्राम विशेष के  लिए मेरिट स्कोर विश्वविद्यालय की ओर से पात्रता शर्तों के अनुसार ऑटोमेटिकली कैल्कुलेट किए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को संबंधित कोर्स व कॉलेज को चुनने से पहले अपने स्कोर को पता कर लेना चाहिए।

विश्वविद्यालय ने कहा कि छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार अधिकतम कोर्सों व कॉलेजों के कॉम्बिनेशन  को चुनना चाहिए। यह छात्रों  के हित में रहेगा। साथ अभ्यर्थियों को अपना फॉर्म अच्छी तरह से पूरा करना चाहिए। 

देखिए कुछ विषयों के मेरिट स्कोर :

अभ्यर्थी -A अभ्यर्थी-B ----सीयूईटी नॉर्मलाइज्ड स्कोर
हिन्दी -----अंग्रेजी---------196.6943800
भौतिकी--- इतिहास------155.0211200
रसायन विज्ञान---शारीरिक शिक्षा--158.6819200
बायोलॉजी----सामाजिक विज्ञान ---151.7587400
मैथ्स -------पॉलिटिकल साइंस-- 72.9256589
जनरल टेस्ट--जनरल टेस्ट--241.569600

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़DU में दाखिल के लिए सीयूईटी नॉर्मलाइज्ड स्कोर व मेरिट जारी