DU Admission 2023: डीयू में CSAS के तहत कल होगा दूसरे राउंड की सीटों का आवंटन, ऐसे चेक करें लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, बची हुई सीटों की लिस्ट कल यानी 7 अगस्त को 5 बजे सुबह से ऑनलाइन उपलब्ध होगा। जबकि पहले राउंड के लिए फी पेमेंट आज शाम को 5 बजे बंद हो जाएगा।

डीयू

DU Admission 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) जल्द ही कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तहत दूसरे राउंड की सीटों का आवंटन शुरू करेगा। दिल्ली यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार कल यानी 7 अगस्त को बचे हुए सीटों की लिस्ट जारी होगी जिसके लिए छात्र अप्लाई कर सकेंगे। बता दें कि बची हुई सीटों की लिस्ट यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in या admission.uod.ac.in par दिखाई देगा।

कल जारी होगी बची हुई सीटों की लिस्ट
दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, बची हुई सीटों की लिस्ट कल यानी 7 अगस्त को 5 बजे सुबह से ऑनलाइन उपलब्ध होगा। जबकि पहले राउंड के लिए फी पेमेंट आज शाम को 5 बजे बंद हो जाएगा। बता दें कि जैसे ही एक बार पहले राउंड के लिए सीटों का आवंटन कंप्लीट होगा वैसे ही डीयू बचे हुए सीटों की लिस्ट जारी कर देगा।

पहले राउंड में इतने सीटों का हुआ आवंटन
बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में 1 अगस्त को सीटों के आवंटन की पहली लिस्ट जारी की थी। दिल्ली यूनिवर्सिटी से मिले आंकड़ों के अनुसार पहले राउंड में 2,02,416 एलिजिबल कैंडिडेट को कंसीडर्ड किया गया। जबकि इनमें से 85,853 कैंडिडेट को सीटों का आवंटन हो चुका है।

राउंड 2 की खाली सीटों को ऐसे करें चेक
1. सबसे पहले यूनिवर्सिटी की ऑफिशल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर विजिट करें।
2. अब होम पेज पर “Vacant Seat Matrix – CSAS – 2023” लिंक पर क्लिक करें।
3. यहां आपके सामने एक पीडीएफ ओपन होगा जिसमें आप अपने चुने हुए कॉलेज और कोर्स सर्च करें।
4. सर्च करते ही पीडीएफ में स्क्रीन पर खाली सीटों की लिस्ट दिखाई देगी।
5. आप पीडीएफ को डाउनलोड करने के साथ इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़डीयू में CSAS के तहत कल होगा दूसरे राउंड की सीटों का आवंटन