DU Admission 2022: वेबिनार आज, 10 अक्टूबर तक चुनें पसंदीदा कोर्स व कॉलेज, जानें डीयू एडमिशन की अहम तारीखें
CUET से दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातक विषयों में प्रवेश के लिए सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस यूजी) 2022 का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया। दूसरा चरण 10 अक्तूबर तक चलेगा।

इस खबर को सुनें
DU Admission 2022: CUET से दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातक विषयों में प्रवेश के लिए सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस यूजी) 2022 का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया। दूसरा चरण 10 अक्तूबर तक चलेगा। छात्र अपना कोर्स और कॉलेज अब चुन सकते हैं। डीयू के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्नातक की 70 हजार सीटों के लिए डेढ़ लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है। दूसरा चरण शुरू होने का मतलब पहले चरण की समाप्ति नहीं है। अभ्यर्थी अब भी पहले चरण में नामांकन कर सकते हैं। डीयू ने सुझाव दिया है कि उम्मीदवार पहले अपने सीयूईटी (यूजी) - 2022 टेस्ट पेपर्स या विषयों में उसे भरें, जिन्हें उन्होंने 12वीं में पढ़ा हो और उत्तीर्ण हुए हों। विशिष्ट सीयूईटी स्कोर को कार्यक्रमों के लिए भी देख सकेंगे।
27 सितंबर को दोपहर 3 से 4 बजे तक वेबिनार होगा। आधिकारिक यूट्यूब चैनल ( https//youtube.com/univofdelhi ) पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
CUET : UGC ने जारी की 45 यूनिवर्सिटी की कंबाइन लिस्ट, देखें किसके एडमिशन का क्या है शेड्यूल और क्राइटेरिया
- 28 सितंबर को कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम-2022 के तहत यूजी एडमिशन के बारे में बताया जाएगा।
- 29 सितंबर को एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज और स्पोर्ट्स सुपरन्यूमेरी कोटा के तहत प्रवेश से जुड़ी समस्याओं के समाधान बारे बताया जाएगा।
- 30 सितंबर को एससी, एसटी, ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूबीडी के लिए आरक्षण नीतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
- 3 अक्टूबर को नॉन कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड के तहत उम्मीदवारों के प्रवेश के बारे में जानकारी साझा की जाएगी।