DU Admission 2019: एक सीट पर स्नातक में चार, पीजी में 13 दावेदार, अब Cut off का इंतजार

DU Admission 2019: एक सीट पर स्नातक में चार, पीजी में 13 दावेदार, अब Cut off का इंतजार

संक्षेप:

DU Admission 2019: डीयू में आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। स्नातक में इस बार आवेदकों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में कम हैं, जबकि विगत वर्ष की तुलना में इस बार सीटों में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है।...

Jun 24, 2019 08:23 am ISTप्रमुख संवाददाता नई दिल्ली
share

DU Admission 2019: डीयू में आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। स्नातक में इस बार आवेदकों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में कम हैं, जबकि विगत वर्ष की तुलना में इस बार सीटों में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। फिर भी स्नातक की एक सीट पर चार दावेदार हैं, जबकि पीजी में एक सीट पर 13 दावेदार हैं। विगत वर्ष जहां स्नातक में 57 हजार सीटों पर  2,78,574 छात्रों ने आवेदन किया था, वहीं इस वर्ष लगभग 63 हजार सीटों के लिए 2,58,388 छात्रों ने आवेदन किए हैं। यह संख्या विगत वर्ष की अपेक्षा लगभग 20 हजार कम है। वहीं, पीजी में 1,31,129 आवेदन मिले हैं। इसमें लगभग 10 हजार सीट हैं। एमफिल-पीएचडी के लिये कुल 20,862 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, जबकि इसमें लगभग 17 सौ सीटें हैं। यहां एक सीट पर लगभग 12 दावेदार हैं।  
  
केवल एक ट्रांसजेंडर : 
डीयू में इस बार ईडब्ल्यूएस श्रेणी में मात्र 1 ट्रांसजेंडर छात्र ने स्नातक के लिये आवेदन किया है। डीयू में छात्रों से अधिक छात्राओं ने आवेदन किए हैं। कुल आवेदकों में छात्रों की संख्या 1,28,634 है, वहीं छात्राओं की संख्या 1,29,754 है। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

DU Admission 2019: 28 जून को आएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली कट ऑफ

डुप्लीकेट आवेदन न होने से घटी संख्या : 
डीयू में स्नातक दाखिला के विशेष कार्य अधिकारी डॉ. सुकांत दत्ता का कहना है कि इस बार आवेदन के समय ओटीपी और आवेदन में संशोधन के विकल्प के कारण डुप्लीकेट आवेदकों की संख्या घटी है। इसके अलावा अभिभावक जागरूक भी हुए हैं। वह पिछले तीन साल के कटऑफ का ट्रेंड देखकर आवेदन करते हंै। यह भी हो सकता है कि छात्रों के पास विकल्प बढ़े हैं अन्यथा आवेदन तिथि बढ़ाने के बाद और 12वीं में हर साल उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या की अधिकता के बाद भी आवेदकों की संख्या कम है। 

स्नातक में आवेदन

सामान्य    152478    छात्र 68457 छात्राएं  84021
ओबीसी    55457    छात्र 32926 छात्राएं 22531
एससी    34262     छात्र 17679 छात्राएं 16583 
एसटी    7100    छात्र 4044 छात्राएं 3056
ईडब्ल्यूएस    9091    छात्र 5528 छात्राएं 3562
 

बोर्ड/नामांकन
सीबीएसई        205434
यूपी बोर्ड        8755
सीआईएससीई        8398
हरियाणा बोर्ड        8195
बिहार बोर्ड        6326
राजस्थान बोर्ड        4028
नेशनल ओपन स्कूल    3316
केरल बोर्ड        2295
मध्य प्रदेश बोर्ड        1621
तेलंगाना बोर्ड        1463
------------------
राज्य/आवेदक 
दिल्ली        111433
उत्तर प्रदेश        49009
हरियाणा        34501
बिहार        15120
राजस्थान        9897
उत्तराखंड        5304
मध्यप्रदेश        4699
झारखंड        4105
केरल        3471
पश्चिम बंगाल    2953
----------------------
क्रिकेट से अधिक फुटबाल में आवेदन 
आमतौर पर क्रिकेट भारत में काफी लोकप्रिय है, लेकिन विगत वर्ष की तरह ही डीयू में इस साल भी फुटबाल स्पोर्ट्स कोटा के छात्रों की पहली पसंद है। इसमें लगभग डेढ़ हजार आवेदन आये हैं। डीयू में स्पोर्ट्स कोटा के लिये क्रिकेट चौथे स्थान पर है। 

प्रमुख खेल/आवेदन

फुटबाल    1578
एथलेटिक्स    1297
बास्केटबाल    1223
क्रिकेट    1001
वालीबॉल    940
कबड्डी    740
बैडमिंटन    602
हैंडबाल    490
ताइक्वांडो    479
खो-खो    340

---

ईसीए में एनसीसी पसंद
एनसीसी        3198
डिबेट        2031
क्विज        1704
फाइन आर्ट        1626
थिएटर        1563
म्यूजिक वोकल    1538
एनएसएस        1289
क्रिएटिव राइटिंग    1253
डांस        1194

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।