DSSSB Recruitment 2023: jail warder teacher assistant Vacancies Eligibility Apply today online form bed ctet DSSSB : दिल्ली में जेल वार्डर, टीचर, असिस्टेंट समेत 863 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू, यह रहा Direct Link, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़DSSSB Recruitment 2023: jail warder teacher assistant Vacancies Eligibility Apply today online form bed ctet

DSSSB : दिल्ली में जेल वार्डर, टीचर, असिस्टेंट समेत 863 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू, यह रहा Direct Link

DSSSB Recruitment 2023: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ( डीएसएसएसबी ) की ओर से निकाली गई 863 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज 21 नवंबर से dsssbonline.nic.in पर शुरू होंगे। इस भर्ती में 428 पद अनारक्षित है

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 21 Nov 2023 11:03 AM
share Share
Follow Us on
DSSSB : दिल्ली में जेल वार्डर, टीचर, असिस्टेंट समेत 863 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू, यह रहा Direct Link

DSSSB Recruitment 2023: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ( डीएसएसएसबी ) की ओर से निकाली गई 863 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज 21 नवंबर से dsssbonline.nic.in पर शुरू हो गए हैं। डीएसएसएसबी ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप बी व सी के रिक्त पद पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती में 428 पद अनारक्षित हैं। 173 ओबीसी, 104 एससी, 65 एसटी और 93 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2023 तय की गई है।

रिक्त पदों का ब्योरा
पोस्ट कोड     पोस्ट नाम     कुल पद

72/23     फार्मासिस्ट (होम्योपैथी) 42
73/23      तकनीकी सहायक (लैब ग्रुप - 3 (कार्डियोलॉजी सीटीएस न्यूरोलॉजी / न्यूरोसर्जरी / रेस्पिरेटरी लैब / ईईजी / ईएमजी / ईआरजी / सीसीयू / आईसीयू / पीओडब्ल्यू / सीसीआई) - 15

74/23 जूनियर रेडियोथेरेपी तकनीशियन - 2
75/23 तकनीकी सहायक समूह IV - पीसीआर हेपेटाइटिस-  1 
76/23 सब स्टेशन अटेंडेंट (ग्रेड II) (केवल पुरुषों के लिए आरक्षित)- 90
77/23 सहायक इलेक्ट्रिक फिटर - 53
78/23 जूनियर डिस्ट्रिक्ट स्टाफ ऑफिसर/जूनियर इंस्ट्रक्टर (होम गार्ड)/सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर - 12
79/23     ड्राफ्ट्समैन - 1
80/23 वायरलेस/रेडियो ऑपरेटर-  1
81/23 वैज्ञानिक सहायक-  1
82/23 वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक - 3
83/23 जूनियर लैब असिस्टेंट-  7
84/23 प्रेजरवेशन सुपरवाइजर - 1
85/23 सहायक माइक्रोफोटोग्राफर 1
86/23 ज़ेरॉक्स ऑपरेटर-  1
87/23 जूनियर लाइब्रेरियन - 1
88/23 बुक बाइंडर - 2
89/23 लाइब्रेरी अटेंडेंट-  1
90/23 नर्स ग्रेड - ए - 90
91/23 स्पेशल एजुकेशन टीचर -  22
92/23 आर्किटेक्चरल असिस्टेंट - 6
93/23 फिजियोथेरेपिस्ट - 5
94/23 असिस्टेंट डायटीशियन - 1
95/23 रेडियोग्राफर - 5
96/23 कंप्यूटर लैब/आईटी असिस्टेंट - 22
97/23 ऑपरेशन थियेटर सहायक-  7
98/23 डेंटल हाइजिनिस्ट-  3
99/23 - पशु चिकित्सालय के लिए ओटी सहायक - 1
100/23 - प्लास्टर असिस्टेंट-  1
101/23 - असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर - 13
102/23 फोरमैन (वर्क्स)-  2
103/23 लैब अटेंडेंट -  37
104/23 क्लोरीनेटर ऑपरेटर-  7
105/23 वैज्ञानिक सहायक (रसायन विज्ञान) - 7
106/23 सहायक सूचना अधिकारी - 3
107/23 मैनेजर - 20
108/23 वर्क असिस्टेंट (हॉर्टिकल्चर)-  3
109/23 ड्राफ्ट्समैन ग्रेड III - 7
110/23 लाइब्रेरियन-  1
111/23 असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट- 19
112/23 मैट्रन [केवल महिला के लिए आरक्षित] - 62
113/23 जेल वार्डर [केवल पुरुष के लिए आरक्षित]-  271
114/23 वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (रसायन विज्ञान) - 5
115/23 इलेक्ट्रिकल ओवरसियर ( सब- इंस्पेक्टर ) - 8
कुल पद - 863

जेल वार्डर पद - 
योग्यता - 12वीं पास। 
आयु सीमा - 18-27 वर्ष।
लंबाई कम से कम 170 सेमी हो। 
वेतन - 21,700 – 69100 लेवल-3

स्पेशल एजुकेशन टीचर
योग्यता - ग्रेजुएशन, बीएड व सीटीईटी कक्षा 6 से 8 पास।
अधिकतम आयु सीमा - 30 वर्ष।
वेतन- - 44,900 – 1,42,400 लेवल-7

जिरोक्स ऑपरेटर - 12वीं पास। 
आयु सीमा - 18-27 वर्ष।

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर - किसी भी विषय से ग्रेजुएशन
आयु सीमा - 18-30 वर्ष।

वर्क असिस्टेंट - 12वीं पास।
आयु सीमा - 18-27 वर्ष।

जेल असिस्टेंट सुपरिटेंडेट- किसी भी विषय से ग्रेजुएशन
आयु सीमा - 18-27 वर्ष।

चयन - टियर-1 , टियर-2, और फिजिकल टेस्ट (तीनों चरण पदों के स्वरूप के मुताबिक)

आवेदन फीस - 100 रुपये
एससी, एसटी, महिला, व दिव्यांग के लिए कोई फीस नहीं। 

वेलफेयर ऑफिसर, प्रोबेशन ऑफिसर, प्रिजन वेलफेयर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन  5 दिसंबर से
उपरोक्त भर्ती के अलावा डीएसएसएसबी ने वेलफेयर ऑफिसर, प्रोबेशन ऑफिसर, प्रिजन वेलफेयर ऑफिसर के 80 पदों पर भी आवेदन मांगे गए हैं। 5 दिसंबर से आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in शुरू होंगे। आवेदन 3 जनवरी 2024 तक किए जा सकेंगे। 

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।