DSSSB Recruitment 2021 : Delhi Subordinate Service Selection Board assistant tgt teacher various posts vacancy notification DSSSB भर्ती 2021 : MCD, DTC, दिल्ली जल बोर्ड समेत विभिन्न विभागों में 1800 से ज्यादा वैकेंसी, जानें पद, योग्यता समेत खास बातें, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़DSSSB Recruitment 2021 : Delhi Subordinate Service Selection Board assistant tgt teacher various posts vacancy notification

DSSSB भर्ती 2021 : MCD, DTC, दिल्ली जल बोर्ड समेत विभिन्न विभागों में 1800 से ज्यादा वैकेंसी, जानें पद, योग्यता समेत खास बातें

DSSSB Recruitment 2021 : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में 1806 वैकेंसी निकाली है। जिन पदों पर वैकेंसी निकाली गई है, उनमें टेक्निकल असिस्टेंट,...

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 5 March 2021 05:39 AM
share Share
Follow Us on
DSSSB भर्ती 2021 : MCD, DTC, दिल्ली जल बोर्ड समेत विभिन्न विभागों में 1800 से ज्यादा वैकेंसी, जानें पद, योग्यता समेत खास बातें

DSSSB Recruitment 2021 : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में 1806 वैकेंसी निकाली है। जिन पदों पर वैकेंसी निकाली गई है, उनमें टेक्निकल असिस्टेंट, लेबोरेट्री अटेंडेंट, असिस्टेंट केमिस्ट, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, ड्राफ्टमैन, पर्सनल असिस्टेंट, फार्मासिस्ट (आयुर्वेद, यूनानी, होमियोपैथी), असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट ग्रेड-II, स्टेनोग्राफर, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, कारपेंटर, प्रोग्रामर, टीजीटी, स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी), साइंटिफिक असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं। सबसे अधिक वैकेंसी (1126 पद) एमसीडी में स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) के पद पर निकली है।  इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च 2021 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदार dsssbonline.nic.in पर जाकर 14 अप्रैल 2021 तक आवेदन कर सकेंगे। 

dsssb vacancy 1dsssb vacancy 2dsssb vacancy 2dsssb vacancy 2dsssb vacancy 2

एमसीडी में स्पेशल एजुकेटर पदों पर 1126 वैकेंसी के लिए योग्यता
- 12वीं पास एवं रिहेबिलिएशन काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त स्पेशल एजुकेशन में दो वर्षीय डिप्लोमा एवं सीटीईटी सर्टिफिकेट
- आयु सीमा - अधिकतम 30 वर्ष।

आवेदन फीस 
सामान्य वर्ग - 100  रुपये
महिला, एससी, एसटी वर्ग - कोई फीस नहीं

चयन 
टियर-1 परीक्षा, टियर-2 परीक्षा व स्किल टेस्ट (पद के अनुसार)

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|