ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरDRDO Recruitment 2022: डीआरडीओ में होगी 1248 वैज्ञानिकों की भर्ती

DRDO Recruitment 2022: डीआरडीओ में होगी 1248 वैज्ञानिकों की भर्ती

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में 1248 वैज्ञानिकों की भर्ती को सैद्धान्तिक रूप से मंजूरी मिल गई है। फैसले के तहत चरणबद्ध तरीके से वैज्ञानिकों की भर्ती प्रक्रिया को 3 सालों के भीतर पूरा किया जाएगा।

DRDO Recruitment 2022: डीआरडीओ में होगी 1248 वैज्ञानिकों की भर्ती
Pankaj Vijayविशेष संवाददाता,नई दिल्लीFri, 12 Aug 2022 07:22 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

देश में मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में 1248 वैज्ञानिकों की भर्ती को सैद्धान्तिक रूप से मंजूरी मिल गई है। फैसले के तहत चरणबद्ध तरीके से वैज्ञानिकों की भर्ती प्रक्रिया को आने वाले तीन-चार सालों के भीतर पूरा किया जाएगा। दरअसल, डीआरडीओ मौजूदा समय में वैज्ञानिकों की कमी का सामना कर रहा है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को सैद्धान्तिक रूप से मंजूरी दे दी है।

प्रस्ताव के तहत डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं में पहले से रिक्त पड़े वैज्ञानिकों के 814 पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा अलग से वैज्ञानिकों के 434 नए पद भी सृजित

किए जाएंगे। सरकार ने कहा कि इन्हें एक चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत आगामी तीन-चार वर्षों के भीतर भरा जाएगा। मंत्रालय के अनुसार डीआरडीओ के पास वैज्ञानिकों के स्वीकृत पदों की संख्या 7773 है। मौजूदा समय में 6959 वैज्ञानिक ही सेवारत हैं। मोटे तौर पर करीब दस फीसदी की कमी बनी हुई है। इधर, मेक इंडिया अभियान शुरू होने के बाद डीआरडीओ की जिम्मेदारियां बढ़ी हैं। इससे नए पदों के सृजन की भी जरूरत महसूस की गई है। इस प्रकार वित्त मंत्रालय ने न सिर्फ नए पदों को सृजित करने की मंजूरी प्रदान की है बल्कि पहले से रिक्त पदों को भरने पर भी सहमति प्रकट कर दी है।

DRDO Apprentice Recruitment 2022: डीआरडीओ में ट्रेनी के 36 पदों पद भर्ती, drdo.gov.in पर करें अप्लाई

प्रोत्साहित करने के लिए पीआरआईएस की मांग
इसी प्रकार डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने के लिए परफारमेंस रिलेटिड इंसेंटिव योजना (पीआरआईएस) के क्रियान्वयन की मांग चल रही है। इस प्रकार की योजना इसरो और परमाणु ऊर्जा विभाग में है। डीआरडीओ के वैज्ञानिक भी इसे लागू करने की मांग कर रहे हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस मुद्दे को भी गंभीरता से देखा जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें