UPTET 2019: यूपीटीईटी के लिए 2 दिसंबर तक बनेंगे केंद्र, 12 से लें Admit card

Nov 02, 2019 11:13 am IST
Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली

यूपीटीईटी के लिए केंद्र निर्धारण 2 दिसंबर तक होगा। 22 नवंबर को आवेदन पूरा होने के बाद जनपदवार अभ्यर्थियों की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजी जाएगी। जनपदीय समिति 2 दिसंबर तक केंद्र निर्धारित...

UPTET 2019: यूपीटीईटी के लिए 2 दिसंबर तक बनेंगे केंद्र, 12 से लें Admit card

यूपीटीईटी के लिए केंद्र निर्धारण 2 दिसंबर तक होगा। 22 नवंबर को आवेदन पूरा होने के बाद जनपदवार अभ्यर्थियों की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजी जाएगी। जनपदीय समिति 2 दिसंबर तक केंद्र निर्धारित करेगी और 4 दिसंबर तक उसकी सूची परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएगी। 12 दिसंबर को प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। 22 को सुबह 10 से 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर और 2.30 से 5 बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी।

22 दिसंबर को प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार दोपहर बाद 3.15 बजे के आसपास वेबसाइट www.updeled.gov.in पर शुरू हो गए। शाम छह बजे तक लगभग तीन घंटे में 3426 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करते हुए फार्म अंतिम रूप से जमा कर दिया। इस बार परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने टीईटी आवेदन के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। पहली बार अभ्यर्थियों के मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन नंबर और उनके ई-मेल पर ओटीपी भेजी जा रही है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि फार्म भरने में होने वाली गड़बड़ी कम की जा सके। ई-मेल पर ओटीपी पहुंचने में 10-15 मिनट का समय लग सकता है। अभ्यर्थियों को फोटो और हस्ताक्षर अलग-अलग अपलोड करना होगा। 

जो अभ्यार्थी आवेदन कराना चाहते हैं वो  यूपी डीएलएड की वेबसाइट https://updeled.gov.in/ से आवेदन कर सकते हैं। कृपया ऑन-लाइन आवेदन पत्र भरने से पहले निर्देशों और प्रक्रियाओं को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी आवश्यक जानकारी और तस्वीर, हस्ताक्षर के स्कैन की गई छवियों को साथ रखें। इन तीन स्टेप्स से आप आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। 

4 Stet में सबसे UPTET Registration प्रक्रिया
स्टेप 1: ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरना
उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा । सफलतापूर्वक प्रस्तुत करने के बाद, एक आवेदन संख्या आबंटित की जाएगी, जिसका इस्तेमाल भविष्य के संदर्भ के लिए किया जाएगा । बाद के लागइन के लिए, सिस्टम जनरेटेड आवेदन संख्या और OTP का उपयोग किया जाएगा।

स्टेप 2: रजिस्ट्रेशन सत्यापन:
उम्मीदवार आबंटित आवेदन संख्या (मोबाइल पर प्राप्त) और OTP (ईमेल पर प्राप्त) को आवेदन , मोबाइल तथा ईमेल के सत्यापन करने के लिए भरना होगा । सत्यापन करने के बाद, आवेदन में कोई भी प्रविष्टि  बदली  नहीं जा सकेगी।

स्टेप 3: शुल्क भुगतान:
डेबिट / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग द्वारा भुगतान: उम्मीदवार को फीस का भुगतान करने के लिए डेबिट / क्रेडिट / नेट बैंकिंग कार्ड विकल्प चुनना होगा और भुगतान प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निर्देश का पालन करना होगा। सफल भुगतान के बाद, उम्मीदवार

स्टेप 4: स्कैन किए गए छवियों की ऑनलाइन अपलोडिंग: 
सभी उम्मीदवारों के लिए स्कैन फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है । स्कैन की गई छवियां JPG प्रारूप में होनी चाहिए। उम्मीदवारों को एक-समय में सभी छवियां अपलोड करने की जरुरत है आंशिक अपलोड की अनुमति नहीं है। फोटो: आकार 10 KB से 50 KB के बीच होना चाहिए। हस्ताक्षर: आकार 5 KB से 20 KB के बीच होना चाहिए। अभ्यर्थी छवि अपलोड करने से पहले विवरणों को संशोधित / सुधार कर सकेंगे। उम्मीदवार का नाम आवेदन फॉर्म में होना चाहिए, जैसा कि योग्यता परीक्षा में पंजीकृत है।

ऑनलाइन पंजीकरण 1 से शुरू होगा और 20 नवंबर तक चलेगा। निर्धारित माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 21 नवंबर जबकि ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने एवं पूर्ण आवेदन का प्रिंट लेने की अंतिम तिथि 22 नवंबर है। सचिव ने साफ किया है कि ऑनलाइन आवेदन में दी गई सूचनाओं में संशोधन का कोई मौका नहीं मिलेगा।

इस साल 15 लाख के आसपास आवेदन की संभावना जताई जा रही है।  इस बार परीक्षार्थियों को आवेदन बड़ी सावधानी से भरने होंगे, क्योंकि इस साल संशोधन का अवसर नहीं दिया जाएगा। आपका भरा हुआ आवेदन ही अंतिम माना जाना जाएगा।
 

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Board Results 2026 , Bihar Board Result 2026 , CBSE Board Result 2026 , UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेख