ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरयूपी पुलिस भर्ती 2019: कल होने जा रही PET के एडमिट कार्ड जारी

यूपी पुलिस भर्ती 2019: कल होने जा रही PET के एडमिट कार्ड जारी

up police constable recruitment : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड  (यूपीपीआरपीबी) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी प्रादेशिक आर्म्ड कांसटेबुलरी के पदों पर सीधी...

यूपी पुलिस भर्ती 2019:  कल होने जा रही PET के एडमिट कार्ड जारी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 21 Jan 2020 07:07 PM
ऐप पर पढ़ें

up police constable recruitment : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड  (यूपीपीआरपीबी) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी प्रादेशिक आर्म्ड कांसटेबुलरी के पदों पर सीधी भर्ती-अक्टूबर-2018 के तहत उन 67 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए हैं जिनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) 22 जनवरी, 2020 को सुबह 8 बजे है। uppbpb.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। पीईटी 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में आयोजित होंगे। अभ्यर्थियों की सूची uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है।

कुल 49568 वैकेंसी है। कुल 49568 पदों में से 31360 पद नागरिक पुलिस में सिपाही एवं 18208 पद पीएसी में सिपाही के हैं। कुल 49568 वैकेंसी भरी जानी हैं। इसी के लिए ये भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
 

Virtual Counsellor