Hindi Newsकरियर न्यूज़Download SSC MTS Admit Card 2023: ssc cr up bihar mp MTS havaldar exam admit card released Direct Link
Download SSC MTS Admit Card 2023 : दूसरे चरण की एमटीएस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, Direct Link

Download SSC MTS Admit Card 2023 : दूसरे चरण की एमटीएस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, Direct Link

संक्षेप:

SSC MTS : कर्मचारी चयन आयोग ने दूसरे चरण की एमटीएस हवलदार भर्ती 2022 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। दूसरे चरण की एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती परीक्षा 13 जून से 16 जून तक आयोजित होगी।

Jun 09, 2023 11:34 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Download SSC MTS Admit Card 2023 : कर्मचारी चयन आयोग ने दूसरे चरण की एमटीएस हवलदार भर्ती 2022 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। दूसरे चरण की एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती परीक्षा 13 जून से 16 जून तक आयोजित होगी। यूपी व बिहार के अभ्यर्थी सेंट्रल रीजन एसएससी वेबसाइट, एमपी व छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थी एमपीआर रीजन वेबसाइट और चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर के अभ्यर्थी उत्तर पश्चिमी क्षेत्र चंडीगढ़ रीजन की वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पहले चरण की परीक्षा 2 मई से 19 मई तक आयोजित हुई थी। 

एमटीएस और हवलदार के पदों पर निकलीं 12523 वैकेंसी के लिए करीब 55.21 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए एमटीएस के 11994 और हवलदार के 529 पद भरे जाएंगे। एमटीएस वैकेंसी  में 9329 पद 18-25 आयु वर्ग में और 2665 पद 18-27 आयु वर्ग में हैं। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसएससी ने दिए दिशानिर्देश
- अभ्यर्थी कृपया ध्यान दें कि परीक्षा में बैठते समय उसके पास एक मूल फोटो पहचान-पत्र अवश्य हो जिसमें वहीं जन्म-तिथि हो जैसी कि प्रवेश प्रमाण-पत्र में मुद्रित है ।
- यदि मूल फोटो सरकारी पहचान पत्र में जन्म तिथि नहीं दी गई है तो अभ्यर्थी के पास अपनी जन्म-तिथि के साक्ष्य के रूप में एक अतिरिक्त सरकारी मूल प्रमाण-पत्र अवश्य होना चाहिए।
- यदि प्रवेश प्रमाण-पत्र और जन्म-तिथि के प्रमाण के रूप में लाए गए मूल फोटो पहचान-पत्र/ सरकारी मूल प्रमाण पत्र में उल्लिखित जन्म-तिथि मेल नहीं खाती है तो अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा ।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।