ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRRB Group D Admit Card 2018: 25 अक्टूबर के एडमिट जारी, यूं करें डाउनलोड

RRB Group D Admit Card 2018: 25 अक्टूबर के एडमिट जारी, यूं करें डाउनलोड

RRB Group D Admit Card 2018 : 25 अक्टूबर को होने वाली रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा (सीबीटी) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा के परीक्षा तिथि, शहर व शिफ्ट की डिटेल्स इस माह की शुरुआत में...

RRB Group D Admit Card 2018: 25 अक्टूबर के एडमिट जारी, यूं करें डाउनलोड
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 23 Oct 2018 03:49 PM
ऐप पर पढ़ें

RRB Group D Admit Card 2018 : 25 अक्टूबर को होने वाली रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा (सीबीटी) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा के परीक्षा तिथि, शहर व शिफ्ट की डिटेल्स इस माह की शुरुआत में ही जारी कर दी गई थी। ऐसे उम्मीदवार जिनकी परीक्षा 25 अक्टूबर को है वह अपने आरआरबी की वेबलाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि 17 सितंबर से रेलवे ग्रुप डी की 63 हजार वैकेंसी को भरने के लिए देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) हो रहे हैं। इन पदों के लिए करीब 1 करोड़ 90 लाख उम्मीदवार मैदान में हैं। 

rrb group d admit card 2018: यूं डाउनलोड करें 
स्टेप 1 -
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपने आरआरबी की वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर दिए गए CEN 02/2018 e-Call Letter, Exam City, Date & SC/ST Travel Authority के लिंक पर क्लिक करें। 

AhmedabadAjmerAllahabadBangaloreBhopalBhubaneshwarBilaspur

ChandigarhChennaiGorakhpurGuwahatiJammu

KolkataMaldaMumbaiMuzaffarpurPatnaRanchi

SecunderabadSiliguri, Trivendrm

स्टेप 2 - नया पेज खुलने पर अपना यूजर आईडी और जन्मतिथि डालें। 

स्टेप 3-  लॉग-इन करते ही e-Call Letter के लिंक पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड आपके सामने आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट ले लें। परीक्षा में इसे साथ लेकर पहुंचे।

लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों से बातचीत की। उन्होंने निम्न प्रश्न बताए जो कि सीबीटी में आए-
- एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) का चेयरमैन कौन है?
- मार्च, 2018 में पंजाब का मुख्यमंत्री कौन था?
- 1 किलोवाट में कितना जूल होता है?
- कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष कौन है?
- अमेरिका का राष्ट्रपति कौन है?
- बंगाल विभाजन कब हुआ?
- सोडियम की द्रव्यमान संख्या क्या है?
- आवर्त सारणी की खोज किसने की?

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें