Download Rajasthan BSTC Admit Card 2022: बीएसटीसी एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र डिटेल्स के लिए फोन नंबर जारी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Download Rajasthan BSTC Admit Card 2022: वेबसाइट पर सूचना दी गई है कि - परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र संबंधित जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क करे : 9413679750, 8946898918 । परीक्षा 8 अक्टूबर को है।

download rajasthan bstc admit card

Download Rajasthan BSTC Admit Card 2022: राजस्थान सरकार के प्रारम्भिक शिक्षा विभाग, कार्यालय समन्वयक प्री.डी.एल.एड. परीक्षा एवं पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षांए, बीकानेर की ओर से प्रीडीएलएड परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा पंजीयक ने परीक्षार्थियों के लिए वह फोन नंबर जारी किए है जिन पर कॉल करके अपने एग्जाम सेंटर की डिटेल्स ले सकते हैं। वेबसाइट पर सूचना दी गई है कि - परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र संबंधित जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क करे : 9413679750, 8946898918 । हालांकि एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों ने कहा कि उपरोक्त दोनों फोन नंबर या तो मिल नहीं रहे या फिर फोन काटा जा रहा है। नाराज परीक्षार्थियों का कहना है कि एग्जाम 8 अक्टूबर को होना है, और अभी तक उन्हें एडमिट कार्ड नहीं मिला है। उन्हें अपने आने जाने की व्यवस्था भी करनी है। 

 करीब 5.99 लाख अभ्यर्थी बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा में बैठेंगे। एडमिट कार्ड से पहले पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान बीकानेर ने परीक्षा के आयोजन से जुड़े दिशानिर्देश जारी किए हैं। राजस्थान में प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड की प्रवेश परीक्षा प्री डीएलएड 2022 के आयोजन की जिम्मेदारी इस वर्ष भी पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं बीकानेर को सौंपी गई है।

Admit Card Website Direct Link

यूं डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाएं।
- यहां होम पेज पर दिख रहे  Pre D.El.Ed Admit Card 2022 के लिंक पर क्लिक करें। 
- एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। यहां मांगी गई जानकारी भर कर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।

प्रश्न पत्र चार भागों में बंटा होगा। कुल 200 मल्टीपल च्वॉइस टाइप प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंका का होगा। चार खंडों - मानसिक योग्यता, राजस्थान की सामान्य जानकारी, शिक्षण अभिक्षमता, भाषा योग्यता (अंग्रेजी, संस्कृत, हिन्दी) से 50 - 50 प्रश्न आएंगे। नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़BSTC Admit Card : Direct Link, परीक्षा केंद्र डिटेल्स के लिए फोन नंबर