ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरCTET Admit card 2019: CBSE ने जारी किए एडमिट कार्ड

CTET Admit card 2019: CBSE ने जारी किए एडमिट कार्ड

Download CTET Admit card 2019: 7 जुलाई को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी - CTET ) 2019 के लिए सीबीएसई की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन अभ्‍यर्थियों ने इस...

CTET Admit card 2019: CBSE ने जारी किए एडमिट कार्ड
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 21 Jun 2019 09:06 PM
ऐप पर पढ़ें

Download CTET Admit card 2019: 7 जुलाई को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी - CTET ) 2019 के लिए सीबीएसई की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन अभ्‍यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है वे ऑफिशियिल वेबसाइट ctet.nic.in के जरिये अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 7 जुलाई को एग्जाम दो सेशन में आयोजित किया जाएगा। पहला पेपर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा वहीं दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित होगा।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) देश के 97 शहरों में 20 भाषाओं में CTET परीक्षा आयोजित करेगा। पटना और गुवाहाटी से आवेदकों की भारी संख्या के कारण इस साल असम और बिहार के राज्यों में अधिक शहरों को जोड़ा गया है। वहीं असम के डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, जोरहाट और सिल्चर और बिहार के भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पटना और वैशाली भी शामिल हैं।

CTET 2019: इन 97 शहरों में होगी परीक्षा, देखें पूरी लिस्ट

CBSE CTET admit card 2019: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड 
स्टेप 1 - आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - यहां CTET एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 – अब एक नया पेज खुल जाएगा।
स्टेप 4 – अब आप मांगी हुई जानकारी भरें।
स्टेप 5 - आपका एडमिट कार्ड, स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 6 - एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें। इसे परीक्षा में जरूर लेकर जाएं।  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें