ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरDHSE Kerala Plus Two Results 2021: केरल डीएचएसई 12वीं रिजल्ट जारी, 87.94 फीसदी पास

DHSE Kerala Plus Two Results 2021: केरल डीएचएसई 12वीं रिजल्ट जारी, 87.94 फीसदी पास

DHSE Kerala Plus Two Results 2021:  डिपार्टमेंट ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, केरल ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।  87.94 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। नतीजों की घोषणा राज्य...

DHSE Kerala Plus Two Results 2021: केरल डीएचएसई 12वीं रिजल्ट जारी,  87.94 फीसदी पास
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 28 Jul 2021 03:15 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

DHSE Kerala Plus Two Results 2021:  डिपार्टमेंट ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, केरल ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।  87.94 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। नतीजों की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री वी सिवानकुट्टी ने की। परीक्षार्थी अपना परिणाम डीएचएसई केरल की आधिकारिक वेबसाइट dhsekerala.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा नतीजे keralaresults.nic.in , prd.kerala.gov.in , results.kite.kerala.gov.in , kerala.gov.in , dhsekerala.gov.in पर भी चेक किए जा सकते हैं।

इस वर्ष केरल बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 4,46,471 स्टूडेंट्स बैठे थे। राज्य में परीक्षाएं मार्च में आयोजित होनी थीं लेकिन विधानसभा चुनावों के चलते इन्हें स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद राज्य में 12वीं की परीक्षाएं कोरोना महामारी के बीच 8 अप्रैल से 26 अप्रैल 2021 के बीच आयोजित हुई थीं। परीक्षा के दौरान कोविड-19 गाइडलाइंस का पूरा ध्यान रखा गया था। छात्रों ने मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए परीक्षाएं दी थीं। 

DHSE plus two result 2021 : यूं करें चेक
- dhsekerala.gov.in पर जाएं।
- DHSE plus two result के लिंक पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व रोल नंबर डालें। 
- सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें