ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरदिल्ली विश्वविद्यालय भविष्य का पाठ्यक्रम बनाए : धर्मेंद्र प्रधान

दिल्ली विश्वविद्यालय भविष्य का पाठ्यक्रम बनाए : धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को सुझाव दिया कि दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) को भविष्य में छात्रों की जरूरत के हिसाब से पाठ्यक्रम तैयार करना चाहिए। प्रधान ने कहा कि अब समय बदल रहा ह

दिल्ली विश्वविद्यालय भविष्य का पाठ्यक्रम बनाए : धर्मेंद्र प्रधान
प्रमुख संवाददाता,नई दिल्लीFri, 20 May 2022 06:49 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को सुझाव दिया कि दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) को भविष्य में छात्रों की जरूरत के हिसाब से पाठ्यक्रम तैयार करना चाहिए। प्रधान ने कहा कि अब समय बदल रहा है। डीयू पेटेंट प्रक्रिया पर अल्पकालिक डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू कर सकता है।

उन्होंने कहा कि इससे छात्र न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार हासिल करने में सक्षम होंगे। डीयू में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, आज प्रौद्योगिकी का अधिक प्रवेश हुआ है, नई चीजों का सृजन हो रहा है, हमारे देश में अनुसंधान हो रहा है लेकिन उस अनुपात में पेटेंट नहीं हो रहा है। क्या डीयू पेटेंट प्रक्रिया पर कोर्स चला पायेगा, क्या ब्लॉक चेन एकाउंटिंग पर नया पाठ्यक्रम तैयार कर पायेगा, क्या ई कामर्स पर नया कोर्स तैयार कर पायेगा? डीयू को अपने यहां भविष्योन्मुखी कोर्स जोड़ना चाहिए।

प्रधान ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल एक समूह या परिसर नहीं होता है, यह केवल छात्रों एवं प्राध्यापकों तक ही सीमित नहीं होता बल्कि इसकी भूमिका मार्गदर्शक की होती है।

उन्होंने कि बताया कि आयोजन के मुख्य अतिथि गृह मंत्री अमित शाह उस वक्त भावुक हो गए थे, जब उन्होंने समारोह में स्वागत करते एनसीसी के कैडेट देखे। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री को अपना समय याद आ गया जब वह एनसीसी कैडेट थे और उन्होंने तत्कालीन वित्तमंत्री मोरारजी देसाई का स्वागत किया था। गृह मंत्री ने कहा कि इन कैडेट में से कोई 30-40 साल बाद देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।

Virtual Counsellor