DU Admissions 2022: डीयू ने NCWEB के लिए जारी किया पोस्ट ग्रेजुएशन एडमिशन का शेड्यूल
DU Admissions 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU), नॉन कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने 2022-23 शैक्षणिक वर्ष के लिए ऑनलाइन पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक ncwe

इस खबर को सुनें
DU Admissions 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU), नॉन कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने 2022-23 शैक्षणिक वर्ष के लिए ऑनलाइन पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक ncweb.du.ac.in पर पूरा शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
पहली एडमिशन लिस्ट 12 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। छात्र 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 14 दिसंबर की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। एक बार आवेदन करने के बाद, वे अपने डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन और एडमिशन अप्रूव्ड 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 15 दिसंबर दोपहर 1 बजे तक करवा सकते हैं। एडमिशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर रात 11:59 बजे तक रहेगी।
डीयू 17 दिसंबर को दूसरी ए़डमिशन लिस्ट घोषित करेगा। उम्मीदवार 19 दिसंबर की सुबह 10 बजे से 20 दिसंबर की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और एडमिशन अप्रूव्ड करने का समय 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 21 दिसंबर दोपहर 1 बजे तक रहेगा। पेमेंट विंडो 21 दिसंबर की रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी।
वहीं तीसरी एडमिशन लिस्ट 23 दिसंबर को वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। उम्मीदवार 24 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 26 दिसंबर को रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और एडमिशन अप्रूव्ड करने की प्रक्रिया 24 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शुरू की जाएगी और 27 दिसंबर की दोपहर 1 बजे तक समाप्त कर दी जाएगी। पेमेंट विंडो 27 दिसंबर की रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी।
NCWEB ने शेड्यूल की घोषणा करते हुए कहा, फीस का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए आवेदक को पीजी एडमिशन पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।