ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरCBSE की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं पर फैसला जल्द: एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल

CBSE की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं पर फैसला जल्द: एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं पर जल्द से जल्द फैसला होगा। यह जानकारी आज केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दी। वे एक वेबिनार में...

CBSE की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं पर फैसला जल्द: एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 05 May 2020 02:13 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं पर जल्द से जल्द फैसला होगा। यह जानकारी आज केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दी। वे एक वेबिनार में छात्रों से संवाद कर रहे थे। आपको बता दें कि सीबीएसई ने पहले ही साफ कर दिया था कि लॉकडाउन खत्म होने और स्थिति सामान्य होने के बाद सीबीएसई की शेष बचे सभी 29 विषयों की परीक्षाएं कराई जाएंगी। लॉकडाउन के तीसरे चरण की घोषणा के साथ ही छात्रों में परीक्षा, परिणाम और दाखिले को लेकर चिंता सताने लगी थी। 

CBSE Board Exams : बोर्ड परीक्षाओं की है तैयारी, स्कूल बंद तो टीवी पर कक्षाएं हैं जारी

आपको बता दें कि लॉकडाउन के चलते 10वीं 12वीं के कुल 83 विषयों की परीक्षाएं बीच में स्थगित करनी पड़ी थीं। जिसके बाद सीबीएसई ने फैसला लिया था कि इनमें से अब 29 मुख्य विषयों की ही परीक्षाएं कराई जाएंगी। ये वो पेपर हैं जो अगली क्लास में प्रमोट होने और स्नातक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। 

 

इन विषयों की होनी हैं परीक्षाएं: सीबीएसई 12वीं के छात्रों के लिए
बिजनेस स्टडीज, जियोग्राफी, हिंदी इलेक्टिव, हिंदी कोर, होम साइंस, सोशियोलॉजी,कंप्यूटर साइंस (ओेल्ड), कंप्यूटर साइंस (न्यू), इंफार्मेशन प्रैक्टिस(ओेल्ड) इंफार्मेशन प्रैक्टिस (न्यू),इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी, बॉयोटेक्नोलॉजी।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगों के कारण 10वीं की परीक्षा कुछ सेंटरों पर नहीं हो पाई थी। ऐसे में सिर्फ उन छात्रों के लिए 10वीं की परीक्षा होगी जो उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा के कारण परीक्षा नहीं दे पाए थे। 
उत्तर पूर्वी दिल्ली के 10वीं के छात्रों के लिए इन 6 विषयों की होगी परीक्षा- 
हिंदी कोर ए, हिंदी कोर बी, इंग्लिश कॉमन, इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर, साइंस, सोशल साइंस

 

Virtual Counsellor