ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरDBRAU : अब परिणाम को चुनौती देने के लिए मिलेंगे सिर्फ 25 दिन

DBRAU : अब परिणाम को चुनौती देने के लिए मिलेंगे सिर्फ 25 दिन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने परिणाम को चुनौती देने की समय सीमा में बदलाव कर दिया है। विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति में परिणाम को चुनौती देने के समय के संबंध में विचार किया गया। इसके बाद फैसला...

DBRAU : अब परिणाम को चुनौती देने के लिए मिलेंगे सिर्फ 25 दिन
कार्यालय संवाददाता,आगराThu, 23 Sep 2021 12:47 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने परिणाम को चुनौती देने की समय सीमा में बदलाव कर दिया है। विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति में परिणाम को चुनौती देने के समय के संबंध में विचार किया गया। इसके बाद फैसला लिया गया कि चुनौती मूल्यांकन के समय को अंतिम परिणाम में होने वाली देरी को देखते हुए कम करना चाहिए। परीक्षा समिति के फैसले के बाद अब छात्र सिर्फ 25 दिन में ही परिणाम को चुनौती दे सकेंगे। 

बता दें कि विश्वविद्यालय में परिणाम को चैलेंज करने की व्यवस्था है। इसमें अभी तक छात्र को परिणाम जारी होने के बाद 45 दिन का समय मिलता था। इसमें छात्र अपने परिणाम को चुनौती दे सकता था। परीक्षा समिति के समक्ष विवि की ओर से तर्क रखा गया कि 45 दिन की समय सीमा होने के कारण छात्र के अंतिम परिणाम में देरी होती है। इसके कारण कई छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए रिजल्ट को चैलेंज करने की समय सीमा को 20 दिन घटाने का प्रस्ताव परीक्षा समिति में रखा गया। परीक्षा समिति ने इस पर अनुमोदन दे दिया। 

Virtual Counsellor