CUET UG 2022 Result: जानें- कब जारी होंगे रिजल्ट, यहां देखें तारीख और समय
CUET UG 2022 Result: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2022 परीक्षा 30 अगस्त को प्रवेश परीक्षा के अंतिम, छठे चरण के साथ संपन्न होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अगले महीने CUET U
इस खबर को सुनें
CUET UG 2022 Result: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2022 परीक्षा 30 अगस्त को प्रवेश परीक्षा के अंतिम, छठे चरण के साथ संपन्न होगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अगले महीने CUET UG 2022 परीक्षा के परिणाम की घोषणा करेगी, तारीखें अभी तय नहीं की गई हैं।
NTA के अधिकारी ने बताया, "परीक्षा के बाद, मूल्यांकन प्रक्रिया में समय लगेगा। सितंबर में CUET परिणाम की घोषणा की जाएगी।"
CUET UG 2022 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर परिणाम देख सकते हैं।
CUET UG 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर क्लिक करना होगा। CUET UG 2022 परिणाम लिंक पर क्लिक करें और लॉग-इन क्रेडेंशियल- रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें। CUET UG 2022 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
15 जुलाई से शुरू होने वाले 6 चरणों में आयोजित इस साल CUET UG 2022 परीक्षा के लिए 14 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आंकड़ों के अनुसार, चरण एक के लिए कुल 2.49 लाख उम्मीदवारों ने, चरण दो के लिए 1.91 लाख, चरण 3- 1.91 लाख, चरण 4- 3.72 लाख, चरण 5- 2.01 लाख, फेज 6- 2.86 लाख के लिए आवेदन किया था।
इस बीच, CUET UG 2022 चरण चार परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET UG स्कोर कार्ड 90 विश्वविद्यालयों द्वारा उपयोग किए जाएंगे। ग्रेजुएशन डिग्री कोर्सेज में प्रवेश के लिए 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय और अन्य के लिए 12 राज्य विश्वविद्यालय।