डीयू की तीसरी मेरिट का शेड्यूल बदला, आज जारी होगी नई तिथियां, जानें कब मिलेगा मिलेगा खाली सीटों पर एडमिशन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

DU UG Merit list 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी की तीसरी मेरिट लिस्ट ( CSAS round 3 ) आज जारी नहीं होगी। यूनिवर्सिटी ने तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करने का कार्यक्रम बदल दिया है। कल नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।

du admission 2022

DU UG Merit list 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी की तीसरी मेरिट लिस्ट ( CSAS round 3 ) आज जारी नहीं होगी। यूनिवर्सिटी ने तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करने का कार्यक्रम बदल दिया है। कल नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। नया शेड्यूल admission.uod.ac.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा। डीयू के कई कॉलेजों में अब भी कई कोर्सेज की सीटें खाली हैं। तीसरी लिस्ट में काफी हद तक सीटें भरने की उम्मीद जताई जा रही है। जिन स्टूडेंट्स को थर्ड लिस्ट में सीट अलॉट होगी, उन्हें अपनी सीट स्वीकारनी होगी। इसके बाद कॉलेज डॉक्यूमेंट चेक करके सीट अप्रूव करेंगे।

दिल्ली विश्वविद्यालय में 23,000 से अधिक उम्मीदवारों ने दूसरी मेरिट सूची के बाद सीटों के अपग्रेड का विकल्प चुना। डीयू मिड एंट्री के जरिए 1008 रजिस्ट्रेशन किए गए।  30,662 छात्रों ने अपनी सीटें फ्रीज कर दीं। 
जो उम्मीदवार CSAS फेज वन में आवेदन नहीं कर सके थे या फिर फेज 2 पूरा नहीं कर सके थे, उन्हें राउंड तीन में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। 

थर्ड सीट अलॉटमेंट के बाद कॉलेजों में कोई और खाली सीटें होने की स्थिति में विश्वविद्यालय अंतिम स्पॉट आवंटन दौर आयोजित करेगा। जिन छात्रों को अभी तक सीट आवंटित नहीं हुई है, वे स्पॉट राउंड में भाग ले सकते हैं। डीयू खाली सीटों पर एडमिशन के लिए पहला स्पॉट अलोकेशन राउंड 17 नवंबर को कराएगा। उम्मीदवार स्पॉट अलोकेशन के लिए du.ac.in पर 18 व 19 नवंबर को आवेदन कर सकेंगे। 

DU Third Merit List 2022: कैसे करें चेक
– डीयू की तीसरी मेरिट लिस्ट को चेक करने के लिए सीएसएएस की आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाएं।
– सीयूईटी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
– अब उम्मीदवार कैंडिडेट पोर्टल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
– इसके बाद सीट आवंटन चेक करें और इसे सेव करें।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़डीयू की तीसरी मेरिट का शेड्यूल बदला, आज जारी होगी नई तिथियां