CSBC Bihar Police Constable Result 2020: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां देखें पूरा रिजल्ट

लाइव हिन्दुस्तान टीम, पटना
Follow us on Google News
share

CSBC Bihar Police Constable Result 2020 : केंद्रीय चयन पर्षद (सीएसबीसी) ने 11880 पदों पर सिपाही भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगले चरण शारीरिक परीक्षा के लिए पद से 5 गुना...

csbc bihar police constable exam result

CSBC Bihar Police Constable Result 2020 : केंद्रीय चयन पर्षद (सीएसबीसी) ने 11880 पदों पर सिपाही भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगले चरण शारीरिक परीक्षा के लिए पद से 5 गुना अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। केंद्रीय चयन पर्षद के मुताबिक शारीरिक परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 58264 है। बताया जा रहा है कि शारीरिक परीक्षा जुलाई के तीसरे सप्ताह में आयोजित होगी। लिखित परीक्षा 12 जनवरी और 8 मार्च को आयोजित हुई थी। लिखित परीक्षा फाइनल मेरिट लिस्ट का आधार नहीं होगी। लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर शारीरिक परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया है। 

CSBC Bihar Police Constable Result 2020 देखने के लिए यहां क्लिक करें

शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। फाइनल मेरिट लिस्ट शारीरिक योग्यता में तीन स्पर्धाओं - दौड़, ऊंची कूद, और गोला फेंक में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त कुल अंकों के आधार पर बनेगी। लिखित परीक्षा के प्राप्तांक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे। 

11880 पदों के लिए 13 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे। एक पद पर 110 लोगों की दावेदारी थी। 

कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते हुई रिजल्ट में देरी
बिहार पुलिस में सिपाही की बहाली पर भी कोरोना का असर पड़ा। कोरोना लॉकडाउन के चलते कॉपियों की जांच का काम देरी से हुआ। पर्षद ने लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षा के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी थी। गर्दनीबाग स्थित स्टेडियम की बुकिंग 15 अप्रैल से की गई थी।  पर लॉकडाउन के चलते इसे एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। लेकिन 15 मई तक शारीरिक परीक्षा तो दूर, लिखित परीक्षा का काम भी शुरू नहीं हो सका। 

ये भर्तियां केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, विशेषीकृत इण्डिया रिजर्व वाहिनी, रिजर्व वाहिनी, बिहार राज्य बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी में खाली पड़े सिपाही के पदों को भरने के लिए निकालीं गई थीं। 12 जनवरी को कुल 6,68,016 और 8 मार्च को कुल 5,96,641 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। दोनों दिन लिखित परीक्षा में कुल मिलाकर 10,52,243 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। 460 अभ्यर्थी कदाचार के आधार पर अयोग्य घोषित किए। 1051783 अभ्यर्थियों की आंसरशीट चेक हुई थी। 

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़CSBC Bihar Police Constable Result: बिहार पुलिस भर्ती का रिजल्ट जारी