ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरCOMEDK UGET 2022: आज से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, ऐसे भरना है फॉर्म

COMEDK UGET 2022: आज से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, ऐसे भरना है फॉर्म

COMEDK UGET 2022: कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों का कंसोर्टियम (COMEDK) आज से UGET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा।  जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक...

COMEDK UGET 2022: आज से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, ऐसे भरना है फॉर्म
Priyanka Sharmaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 14 Mar 2022 02:17 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

COMEDK UGET 2022: कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों का कंसोर्टियम (COMEDK) आज से UGET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा।  जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट, यानी, comedk.org पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 2 मई, 2022 को समाप्त हो जाएगी, और परीक्षा 19 जून, 2022 के लिए निर्धारित है।

COMEDK UGET 2022:  जानें- जरूरी तारीख

-  आवेदन प्रक्रिया शुरू : आज से शुरू हो जाएगी।

- आवेदन करने की आखिरी तारीख-  2 मई 2022

- COMEDK UGET 2022 परीक्षा की तारीख-  19 जून 2022

UPSC 2022: अपने लिए उम्मीदवार ऐसे चुनें बेस्ट ऑप्शनल सब्जेक्ट, यहां जानें- जरूरी बातें

COMEDK UGET 2022: ऐसे करना है आवेदन

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट comedk.org. पर जाएं।

स्टेप 2- ", UGET registration 2022" (एक्टिव होने के बाद)  लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4-  जरूरी डॉक्यूमेंट सबमिट करें।

स्टेप 5-  आवेदन फीस का भुगतान करें।

स्टेप 6- अब फॉर्म को सबमिट करें।

स्टेप 7-  आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।

COMEDK UGET कर्नाटक के लगभग 190 इंजीनियरिंग कॉलेजों में ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। COMEDK UGET 2022 के माध्यम से लगभग 20,000 सीटों की पेशकश की जाती है जहां आवेदन भारतीय राष्ट्रीयता के सभी उम्मीदवारों के लिए खुला है।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें