ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरCLAT Answer Key 2022: आंसर की जारी, अब दर्ज कर सकेंगे ऑब्जेक्शन

CLAT Answer Key 2022: आंसर की जारी, अब दर्ज कर सकेंगे ऑब्जेक्शन

CLAT 2022 Answer Key: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज का कंसोर्टियम कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) का आयोजन 19 जून को किया गया था। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। वहीं अब जो

CLAT Answer Key 2022: आंसर की जारी, अब दर्ज कर सकेंगे ऑब्जेक्शन
Priyanka Sharmaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 21 Jun 2022 08:29 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

CLAT 2022 Answer Key: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज का कंसोर्टियम कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) का आयोजन 19 जून को किया गया था। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। वहीं अब जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, उन्हें बता दें, CLAT आंसर की 2022 आज जारी की जाएगी।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, NLU का कंसोर्टियम CLAT 2022 मॉडल प्रश्न पत्र और प्रोविजनल आंसर की आज जारी करेगा। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इस आंसर की को डाउनलोड करने के चरण नीचे शेयर किए गए हैं।

कैसे हुई थी परीक्षा

CLAT एक लॉ एंट्रेंस परीक्षा है, जिसमें 150 अंकों के 150 प्रश्न  पूछे गए थे, जबकि CLAT-LLM में 120 अंकों के 120 प्रश्न पूछे गए थे, प्रत्येक सही प्रश्न में एक अंक था और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे गए थे। दोनों परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी और दोनों परीक्षाओं के लिए समय अवधि दो घंटे थी।

बता दें, CLAT परीक्षा आंसर की के लिए  ऑब्जेक्शन विंडों खोलने और बंद करने की डिटेल्स प्रोविजनल आंसर की के साथ जारी किया जाएगा।


CLAT 2022: क्लैट की परीक्षा कल, पटना में 6 केंद्र होंगे

CLAT Answer Key 2022: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की।

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in. पर जाएं।

स्टेप 2 - "CLAT Answer Key 2022" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अपना लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।

स्टेप 4-आपकी CLAT परीक्षा की आंसर की आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

स्टेप 5 - आंसर की डाउनलोड कल लीजिए।

स्टेप 6 - आप चाहें तो भविष्य के लिए इसक एक प्रिंटआउट ले सकते हैं।

स्टेप 7 - यदि आवश्यक हो तो आप ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

 

 

Virtual Counsellor