ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरCLAT 2022 Answer Key: यूजी-पीजी छात्रों के लिए फाइनल आंसर की जारी, यहां करें चेक

CLAT 2022 Answer Key: यूजी-पीजी छात्रों के लिए फाइनल आंसर की जारी, यहां करें चेक

CLAT 2022 Answer Key: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज का कंसोर्टियम कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) का आयोजन 19 जून को किया गया था। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। वहीं अब जो

CLAT 2022 Answer Key: यूजी-पीजी छात्रों के  लिए फाइनल आंसर की जारी, यहां करें चेक
Priyanka Sharmaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 24 Jun 2022 05:54 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

CLAT 2022 Answer Key: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज का कंसोर्टियम कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) का आयोजन 19 जून को किया गया था। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। वहीं अब जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, उन्हें बता दें, CLAT की फाइनल  आंसर की 2022  जारी हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  consortiumofnlus.ac.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

CLICK HERE TO CHECK UG ANSWER KEY

CLICK HERE TO CHECK PG ANSWER KEY

CLAT 2022 फाइनल आंसर की,  प्रोविजनल आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों को शामिल करने के बाद तैयार की गई है। कृपया ध्यान दें कि आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कंसोर्टियम को "यूजी से 150 प्रश्नों और परीक्षा आंसर की में से 57 पर कुल 765  ऑब्जेक्शन प्राप्त हुए हैं।"

CLAT 2022 Final Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड

- छात्रों को राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ की आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in पर जाना होगा।

- आवेदक कृपया ध्यान दें कि CLAT 2022 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर भी होस्ट किए जाएंगे। एक बार घोषित होने के बाद, छात्र विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए अपने CLAT स्कोर का उपयोग कर सकते हैं।

- 'CLAT 2022 UG Final Answer Keys' and 'CLAT 2022 PG Final Answer Keys.'  लिंक पर क्लिक करें।

- संबंधित पीडीएफ फाइलों के साथ एक नया पेज खुलेगा।

- उत्तरों को क्रॉस-चेक करने के लिए उनके माध्यम से स्क्रॉल करें।

-यदि आवश्यक हो, तो आप आंसर की की एक प्रति डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।

 

Virtual Counsellor