ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरClassAct 2023 : हिन्दुस्तान टाइम्स की R-Day Quiz की प्रारंभिक परीक्षा ने बनाया नया रिकॉर्ड, बैठे 21,540 अभ्यर्थी

ClassAct 2023 : हिन्दुस्तान टाइम्स की R-Day Quiz की प्रारंभिक परीक्षा ने बनाया नया रिकॉर्ड, बैठे 21,540 अभ्यर्थी

ClassAct 2023 : हिन्दुस्तान टाइम्स के एचटी स्कूल के मेगा क्विज कार्यक्रम क्लासएक्ट (ClassAct 2022) की शुरुआत पिछले साल हुई थी। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए एचटी स्कूल ने इस अद्भुत प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम

ClassAct 2023 : हिन्दुस्तान टाइम्स की R-Day Quiz की प्रारंभिक परीक्षा ने बनाया नया रिकॉर्ड, बैठे 21,540 अभ्यर्थी
Alakha Singhलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 27 Jan 2023 05:14 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

प्रश्नोत्तरी करना (quizzing ) काफी रोचक प्रतियोगिता है जो कि एचटी स्कूल के डीएनए में है। छात्रों को उनमें अपनी समझ को बढ़ाने और प्रश्नों  के जवाब देने में मदद करने वाले इस मजेदार कार्यक्रम का आभार भी है जो छात्रों में सीखने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। इस प्रकार एचटी स्कूल की मेगा क्विज प्रतियोगिता जन्म 2022 में हुआ। यह कार्यक्रम में हिन्दुस्तान रिपब्लिक डे क्विज (RDQ) के नाम से विश्व रिकॉर्ड बना लिया। पिछले साल इस प्रतियोगिता (RDQ 2022) में 19,625 में भाग लिया था जो कि एशिया बुक रिकॉर्ड ऑफ इंडिया बुक में ऑनलाइन स्कूल क्विज में सबसे ज्यादा छात्रों  के शामिल होने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ था।

इस वर्ष एच स्कूल की आरे से क्लासएक्ट-2023 (ClassAct 2023) ने हिन्दुस्तान टाइम्स की पिछले वर्ष की रिपब्लिक डे क्विज का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आरडीक्यू 2023 की प्रारंभिक राउंड का आयोजन 26 जनवरी 2023 को किया गया था। इस ऑनलाइन मेगा क्विज का फिनाले अगामी 5 फरवरी को होने को प्रस्तावित है। इस क्विज को देश के दो सबसे बेहतरीन क्विज मास्टर्स डॉ नवीन जयकुमार और श्री अविनाश मुदालियर की उपथिति में आयोजित किया जाएगा।

श्री मुदालियर ने कहा, "एचटी स्कूल क्लासएक्ट 2022 की रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी के बाद इस साल भी पिछले साल से बड़ृा रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है। हिन्दुस्तान टाइम्स की ओर से उन सभी छात्रों को धन्यवाद दिया जा रहा है जिन्होंने इसे एक रिकॉर्ड तोड़ बड़ी प्रतियोगिता में भागीदार बने। इस साल क्लासएक्ट 2023 में कुल 21,540 छात्रों ने भाग लिया है। प्रश्नोत्तरी हमेशा ही एक लोकप्रिय दिमागी खले रहा है, यह देखने बहुत ही खुशी की बात है कि इस प्रतियोगिता को लेकर छात्रों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हमें विश्वास है कि आने वाले 5 फरवरी को राष्ट्रीय फिनाले में छात्र बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।"

इस ऑनलाइन स्कूल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की सबसे अच्छी बात यह है कि यह और अधिक छात्रों को सभी क्षेत्र की दीवारों को तोड़कर दुनियाभर से छात्र जुड़ रहे हैं। प्रतियोगिता से पिछले दो वर्षों से बड़ी संख्या में छात्र जुड़ रहे हैं। यह साबित करता है कि कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए कितना महत्वपूर्ण है। दूसरी बार आयोजित हो रही प्रतियोगिात में 21000 से ज्यादा छात्र भाग ले रहे हैं। छात्रों की कुल रजिस्ट्रेशन संख्या 40,486 पहुंच चुकी है।

क्लासएक्ट 2023 प्रीलिम्स : हिन्दुस्तान टाइम्स रिपब्लिक डे क्विज में दिमाग में जोर देने वाले प्रश्न पूछे गए। प्रीलिम्स में 60 प्रश्न थे जिसमें 28 बहुविकल्पीय प्रश्न, 30 ऑप्शन वाले थे जिनमें दो चीजों को सही क्रम में करने से जुड़े थे।

क्लासएक्ट 2023 प्रीलिम्स में किस प्रकार के प्रश्न थे यहां देखिए कुछ झलकियां:
प्रश्न : 1984 में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा थे। किस हिन्दी शीर्षक से आने वाली उनकी बॉयोपिक आने वाली है?
उत्तर : सारे जहां से अच्छा

प्रश्न : एक क्वीजर (प्रश्नोत्तरी करने वाले) वह कौन-सा गुण होना चाहिए जो मार्स रोवर्स का एक नाम भी है?
उत्तर : क्यूरिओसिटी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें