ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरCHSE Odisha Board Class 12 Result 2022: ओडिशा बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा में 82.10 फीसदी छात्र पास

CHSE Odisha Board Class 12 Result 2022: ओडिशा बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा में 82.10 फीसदी छात्र पास

CHSE Odisha Board Class 12 Result 2022: काउंसिल ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन, ओडिशा ने 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 8 अगस्त 2022 को जारी कर दिया है। ओडिशा बोर्ड 12वीं आर्ट्स के छात्र अपना रिजल्ट chseodisha.nic.i

CHSE Odisha Board Class 12 Result 2022: ओडिशा बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा में 82.10 फीसदी छात्र पास
Alakha Singhलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 08 Aug 2022 05:41 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

CHSE Odisha Board Class 12 Result 2022: ओडिशा बोर्ड (CHSE) ने कक्षा 12 आर्ट्स संकाय की वार्षिक परीक्षा 2022 के परिणाम आज जारी कर दिए गए। सीएचएसई 12वीं परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ओडिशा बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा में इस साल 82.10 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। वहीं 12वीं वोकैशनल स्ट्रीम के 70.35 फीसदी छात्र पास हुए हैं। ओडिशा बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा में 2.14 लाख छात्रों ने परीक्षा में  भाग लिया था जिनमें  1.71  लाख छात्र सफल हुए हैं। 

सीएचएसई ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल से 31 मई 2022 तक किया गया था। ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा में तीन लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था। काउंसिल ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन, ओडिशा ने 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट 29 जुलाई 2022 को जारी कर दिया था।

इस साल ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस में 78,077 छात्र और 12वीं कॉमर्स में 24,136 छात्रों ने भाग लिया था। कॉमर्स में कुल  89.2% छात्र और साइंस स्ट्रीम में कुल 94.12 फीसदी छात्र पास हुए  थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें