Children's Day Drawing : यहां देखें बाल दिवस पर बच्चों के लिए ड्राइंग के उदाहरण
बाल दिवस के दिन स्कूलों में कई तरह की प्रतियोगिताएं होती हैं। खेल-कूद, वाद विवाद गोष्ठियां, अन्त्याक्षरी, नृत्य संगीत, निबंध, भाषण, चित्रकला प्रतियोगिताएं होती हैं। यहां देखें ड्राइंग के कुछ उदाहरण।

इस खबर को सुनें
Children's Day Drawing , Poster : भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर को हर साल देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस 14 नवंबर का दिन देश के बच्चों को समर्पित है। दरअसल पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से काफी लगाव, प्यार और स्नेह रखते थे। ऐसे में उनके जन्मदिन 14 नवंबर को देश भर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस के दिन स्कूलों में कई तरह की प्रतियोगिताएं होती हैं। आप यहां से चित्रकला प्रतियोगिता के लिए अच्छी ड्राइंग का उदाहरण ले सकते हैं-
बाल दिवस राष्ट्र के भविष्य के कर्णधारों में सद्गुणों के बीज बोने का दिन है। अच्छी शिक्षा, प्रेम, अच्छे व्यवहार के जल सिंचन से यह बीच अंकुरित होंगे, पुष्पित होंगे, और उनकी खुशबू से देश फलेगा फूलेगा।