RRB Group D Result: इस डेट को जारी होंगे ग्रुप डी के नतीजे, पढ़ें पूरी खबर
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2018-19 के नतीजे जारी करने वाला है। इससे पहले आरआरबी की ओर से ग्रुप डी परीक्षा की आंसर की जारी की गई थी। इन आंसर की से उम्मीदवारों को 19 जनवरी...
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2018-19 के नतीजे जारी करने वाला है। इससे पहले आरआरबी की ओर से ग्रुप डी परीक्षा की आंसर की जारी की गई थी। इन आंसर की से उम्मीदवारों को 19 जनवरी तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। आरआरबी ने 19 जनवरी के बाद आपत्ति दर्ज कराने की विंडो बंद कर दी गई और अब उन आपत्तियों की जांच का काम चल रहा है। आंसर की पर आई आपत्तियों की जांच कर रहे पैनल को यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है तो अंतिम और संशोधित आंसर की जारी की जाएगी।
इसलिए आरआरबी ग्रुप डी के उम्मीदवारों को तब तक इंतजार करना होगा जब तक की आंसर जारी की पर पहुंची आपत्तियों को लेकर पैनल कोई निर्णय नहीं कर लेता। खबरों के मुताबिक आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के परिणामों की घोषणा 13 फरवरी को देर शाम तक कर दी जाएगी। लेकिन उम्मीदवारों को सलाह है कि रिजल्ट जारी होने की आधिकारिक पुष्टि के लिए आरआरबी की संबंधित वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
यहां पढ़ें-> आरआरबी से जुड़ी अन्य खबरें