ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरबदलाव : नए शिक्षा सत्र से कक्षा एक में चलेगी अब तीन किताबें

बदलाव : नए शिक्षा सत्र से कक्षा एक में चलेगी अब तीन किताबें

बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक के छात्र छात्राओं को रुचि पूर्ण शिक्षा देने के लिए नई पहल की गई है। नए शिक्षा सत्र में इसके लिए कई बदलाव किए जा रहे हैं। बच्चों के ऊपर...

बदलाव : नए शिक्षा सत्र से कक्षा एक में चलेगी अब तीन किताबें
Alakha Singhगौरव शर्मा,ग्रेटर नोएडाTue, 27 Apr 2021 03:03 PM
ऐप पर पढ़ें

बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक के छात्र छात्राओं को रुचि पूर्ण शिक्षा देने के लिए नई पहल की गई है। नए शिक्षा सत्र में इसके लिए कई बदलाव किए जा रहे हैं। बच्चों के ऊपर अधिक किताबों का बोझ ना पड़े इसके लिए अब कक्षा एक में सिर्फ तीन पुस्तकें ही चलाई जाएंगी। जिसमें बच्चों के लिए चित्रों के माध्यम से समझाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि बच्चे आसानी से शिक्षा ग्रहण कर सकें।

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक कक्षा एक में एक किताब चलती है। यह किताब 116 पेजों की होती है। लेकिन अब कक्षा एक में तीन किताबें चलाई जाएंगी। इसमें हिंदी के अलावा गणित और अंग्रेजी की किताबें होंगी। तीनों किताबें एनसीईआरटी की है। गणित, हिंदी और अंग्रेजी तीनों किताबों में चित्रों को ज्यादा महत्व दिया गया है।

क्योंकि चित्रों के आधार पर बच्चों को सीखने में ज्यादा सहूलियत होती है। एनसीईआरटी की पुस्तकों से बच्चों को शिक्षा देने के लिए ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 

अब नहीं मिलेगा बच्चों को होमवर्क
नई व्यवस्था के तहत अब शिक्षक बच्चों को होमवर्क भी नहीं दे सकेंगे। नए सत्र से 75 दिनों तक स्कूलों में भी उन्हें लिखने का कोई काम नहीं दिया जाएगा। केवल किताबों के चित्र तथा एक्टिविटी के माध्यम से ही बच्चों को सिखाया जाएगा। ताकि बच्चे शिक्षा को बोझ न समझें और शिक्षा ग्रहण करने में रुचि दिखा सकें।

स्माल लेटर को पहले और कैपिटल लेटर को बाद में पड़ेंगे बच्चे
अभी तक विद्यालय में बच्चों को सबसे पहले अंग्रेजी के कैपिटल लेटर की पहचान कराई जाती थी। उसे ही सबसे पहले बच्चों को लिखवाया जाता था। लेकिन अब उन्हें सबसे पहले स्माल लेटर की पहचान कराई जाएगी और इसे लिखना भी बताया जाएगा। क्योंकि अधिकांश जगह स्माल लेटर का ही इस्तेमाल होता है।

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से व्यवस्था लागू होने पर संशय
बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने नए शिक्षा सत्र से एनसीईआरटी की पुस्तकों को लागू करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन इस समय कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से मई माह तक विद्यालय को बंद कर दिया गया है। इसीलिए इस शिक्षा सत्र में एनसीईआरटी की पुस्तकों को लागू करने में संशय से दिखाई दे रहा है।

कार्यवाहक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि बच्चों को शिक्षा की तरफ आकर्षित करने के लिए नई नई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। एनसीईआरटी की पुस्तकों से पढ़ाई कराने के बारे में दिशा निर्देश मिले हैं। लेकिन कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की वजह से फिलहाल ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें